देवगढ़ तहसीलदार ने किया गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण

धर्म नारायण पुरोहित की रिपोर्ट
राजसमंद 3 अप्रैल ताल ग्राम पंचायत के श्री जय जैन गौशाला का देवगढ़ तहसीलदार उगम सिंह राजपुरोहित ने आकस्मिक निरीक्षण किया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही गोवंश के रखरखाव एवं गोवंश के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार तहसीलदार उगम सिंह राजपुरोहित, पशु चिकित्सक डॉक्टर सतीश शर्मा के साथ आकस्मिक निरीक्षण के लिए जय-जैन गौशाला पहुंचे जहां उपस्थित गौपालक शंभू लाल रेबारी एवं कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र दक से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली तथा गौशाला में मौजूद पशुओं के स्वास्थ्य की जानकारी हासिल की। गौशाला में रखे हुए गोवंश की मौके पर ही डॉक्टर सतीश शर्मा से स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जिसमें उनका स्वास्थ्य पूर्ण रूप से हष्ट पुष्ट पाया गया जिस पर तहसीलदार ने संतोष व्यक्त किया। कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र दक ने तहसीलदार को बताया कि गोवंश को राजफेड का पशु आहार एवं मसूर का खाटला खिलाया जा रहा है। तहसीलदार उगम सिंह राजपुरोहित ने नस्ल सुधार के लिए गिर नस्ल के सांड लाने के लिए निर्देशित किया है।