भाजपा राणा कुंभा मंडल के मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

धर्म नारायण पुरोहित की रिपोर्ट

राजसमंद 2 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी राणा कुंभा मंडल देवगढ़ की मंडल कार्यसमिति की बैठक लसानी में शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष किशन गुर्जर ने की। मुख्य अतिथि पूर्व मगरा विकास बोर्ड के चेयरमैन हरि सिंह रावत, विशेष अतिथि देवगढ़ नगर पालिका के चेयरमैन व भाजपा के जिला महामंत्री मंडल के प्रभारी शोभालाल रेगर के सानिध्य में संपन्न हुई।
मंडल अध्यक्ष किशन गुर्जर ने बताया कि बैठक में संगठन को और मजबूत करने पर चर्चा की गई तथा कार्यकारिणी विस्तार करने पर चर्चा की गई। आने वाले 6 अप्रैल को भाजपा की स्थापना दिवस को पर्व के रूप में मनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सूचित किया गया। आगामी बैठक हर महीने की 11 तारीख को हर शक्ति केंद्र पर बैठक सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष लाल सिंह रावत, पंचायत समिति सदस्य तारा देवी चौहान, पूर्व सरपंच लीला देवी चौहान, जिला प्रतिनिधि रिपुदमन सिंह ताल, ईश्वर दास काकरोद पोकर लाल रेगर महामंत्री, उप प्रधान गेहरी लाल गुर्जर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कैलाश गर्ग, शंकर सिंह चौहान, प्रकाश तेली, सुनील रावल, कन्हैया लाल गुर्जर, दुदाराम गुर्जर, मानाराम मेवाड़ा, रिचपाल सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।