शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कुरुद में चल रही ऑनलाइन परीक्षा।

कुरुद:-कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग महानिदेशालय दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय ट्रेड टेस्ट आयोजित किया जा रहा है। इस कोरोना काल में छत्तीसगढ़ में कॉन्टैक्टलेस डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक माध्यम का उपयोग किया जा रहा है। इसी तारतम्य में धमतरी जिले के कुरुद ब्लॉक केशासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कुरुद में भी कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन परीक्षा दो पालियों में संचालित की जा रही है। आज की परीक्षा का औचक निरीक्षण रायपुर क्षेत्रीय संयुक्त संचालक आर डी घिडोरे द्वारा किया गया जिसमें उन्होंने संस्था द्वारा कोरोना SOP के अंतर्गत किये गए व्यवस्था पर संतोष जताया।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कुरुद में चल रही CBT परीक्षा में केंद्राध्यक्ष योगेश देवांगन प्राचार्य के नेतृत्व में सफलता पूर्वक संचालित हो रही है। इसमें परीक्षा प्रभारी आर के बसाक, कंट्रोल रूम प्रभारी पी एल साहू सहायक वर्ग 1, मिनती बेज प्रशि अधिकारी, प्रेम कुमार सोनी प्रशि अधिकारी, CBT परीक्षा सुपरविज़न इंद्रजीत साहू प्रशि अधिकारी, टेक्निकल पर्सन एस एस पाबला प्रशि अधिकारी, जयमल साहू प्रशि अधिकारी, पर्यवेक्षक अभिषेक ठाकुर प्रशि अधिकारी, धारणा साहू प्रशि अधिकारी, विद्युत व्यवस्था गजेंद्र साहू प्रशि अधिकारी, दीपक सिन्हा प्रशि अधिकारी, सुरक्षा व्यवस्था पुरुषोत्तम वर्मा प्रशि अधिकारी के द्वारा इसमें सहयोग किया जा रहा है और प्रशिक्षणार्थियो को इस कोरोना काल मे व्यापक सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।