सिरसागंज संक्षेपः 63 दिन बाद फिर वापस लौटा कोविड-19, पूर्ण हुए सरकार के चार वर्ष भाजपाइयों मंे छा गया हर्

श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर झूमे श्रद्धालु
सिरसागंज। गंवा देवी मंदिर पर चल रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह के समापन दिवस पर कथा व्यास गोपाल कृष्ण महाराज द्वारा बताया गया कि कलियुग मंे केवल भगवान नाम के संकीर्तन मात्र से कल्याण हो जाता है। भागवत के समापन पर समारोह के आयोजक एवं सहयोगियों का सम्मान किया गया।
खेमगंज स्थित गंवादेवी मंदिर पर भागवत कथा के माध्यम से एक सप्ताह तक धर्म की धूम मचती रही। महिलाओं-पुरुषों ने तन्मयता से कथा श्रवण का धर्म लाभ उठाया। कथा वाचक वृंदावन के गोपाल कृष्ण महाराज ने कहा कि कलियुग में भगवान के स्मरण से ही संकट कट जाते हैं। धार्मिक आयोजन और पुण्य का लाभ लेना चाहिए। जीवन मंे सद्विचार और सद् आचरण से व्यक्ति संत की उपाधि पा लेता है। कपड़े पीले पहन लेने से कोई साधु संत नहीं हो जाता है। व्यक्ति को धर्म के अनुसार आचरण कर अपने शरीर और आत्मा को पवित्र बनाना चाहिए।
समापन के मौके पर परीक्षित आलोक यादव एवं यज्ञपति अवधेश कुमार शिवहरे के अलावा श्याम भारद्वाज, शैंकी यादव, अमित सिंह, अनुराग गुप्ता एवं मोनू वर्मा सहित सभी सहयोगियों का व्यास पीठ के माध्यम से सम्मान किया गया। समारोह में पहुंचे अन्य विशेष अतिथियेां का को भी माल्यार्पण एवं प्रसाद वितरण किया गया।
63 दिन बाद फिर वापस लौटा कोविड-19
एक ही परिवार के दो लोगों को हुआ संक्रमण

सिरसागंज। देशभर मंे कोविड-19 वायरस के हमले की खबरों के बीच सिरसागंज मंे भी संक्रमण की सुगबुगाहट शुरू हो गयी है। शनिवार को अरांव रोड पर एक ही परिवार के दो लोगांे को संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों पति-पत्नी हैं।
जानकारी के अनुसार अरांव रोड, विदुषी ट्रेडर्स के निकट एक युवा दम्पत्ति जिसमंे युवक की उम्र 39 वर्ष एवं उसकी पत्नी की उम्र 34 वर्ष है। इन्हें कुछ दिन से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी थी। परेशानी बढ़ने पर इन्हांेने फिरोजाबाद जांच कराई। जिसकी रिपोर्ट आने पर कोविड संक्रमण की पुष्टि हो गयी। इन दोनों को फिरोजाबाद के 100 शैया अस्पताल के आइसोलेशन मंे भर्ती कर लिया गया है।

सांसद ने लोगों को टीकाकरण के प्रति किया जागरूक,
मौजूद रहे एसडीएम व महिला आयोग सदस्य
सिरसागंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चल रहे कोरोना टीकाकरण के दौरान शनिवार की दोपहर सांसद डाॅ0 चन्द्रसेन जादौंन पहुॅच गये। उन्होंने टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण कर टीकाकरण के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी ली। सांसद ने टीकाकरण कक्ष में जाकर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान आयोजित टीकाकरण जागरूकता अभियान कार्यक्रम में सांसद ने लोगों को कोविड से बचाव हेतु वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक किया। साथ ही दो गज की दूरी व मास्क के उपयोग पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग सदस्य सुमन चतुर्वेदी, एसडीएम नवनीत गोयल, पालिका चेयरमैन सोनी शिवहरे, सांसद प्रतिनिधि डाॅ0 ललित मोहन जादौन, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्वेता पोरवाल, सभासद रिंकू राना के अलावा भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य केन्द्र का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
पूर्ण हुए सरकार के चार वर्ष भाजपाइयों मंे छा गया हर्ष
समारोह मंे गिनाई प्रदेश सरकार की उपलब्धियां
सिरसागंज। प्रदेश सरकार के चार साल पूर्ण होने पर जनपद के विकास पर आधारित एक विकास पुस्तिका का विमोचन एवं विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि फिरोजाबाद सांसद डाॅ0 चन्द्रसैन जादौंन, राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि डाॅ0 ललित मोहन जादौंन, पालिका चैयरमैन सोनी शिवहरे आदि अतिथियों ने किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार के चार साल पूर्ण होने पर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं को बारी बारी से गिनाया गया। इस दौरान विधानसभा स्तरीय विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।
अपर जिलाधिकारी आदित्यप्रकाश श्रीवास्तव, एसडीएम नवनीत गोयल के अलावा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्वेता पोरवाल व अन्य भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के अलावा काफी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(रिपोर्ट डा. मुकेश उपाध्याय ?मणिकांचन?)