महामूर्ख सम्मेलन 2021 के महामूर्ख की खोज पूरी हुई, अनिल कपूर होंगे मूर्खाधिराज


रिपोर्ट विवेक द्विवेदी, राहुल

कोंच। हर साल परंपरागत रूप से महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन करने बाली साहित्यिक संस्था बुंदेली संस्कृति एवं लोक कला संवर्धन संस्थान का महामूर्ख खोजी अभियान पूरा हो गया है। श्री मुरलीमनोहर मंदिर समिति के मंत्री अनिल कपूर स्वर्णकार को बर्ष 2021 के महामूर्ख सम्मेलन का मूर्खाधिराज चुन लिया गया है।
शनिवार देर शाम संस्था के पदाधिकारियों की बैठक नई बस्ती स्थित कार्यालय पर संस्था के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार रमेश तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें गहन मंथन के बाद अनिल कपूर के नाम पर फाइनल मोहर लगाई गई। सर्वसम्मति से अनिल कपूर का नाम तय किए जाने के बाद सम्मेलन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बैठक में संस्था के उपाध्यक्ष/ प्रबंधक वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम रिछारिया, मंत्री नरोत्तम सोनी, कोषाध्यक्ष अतुल शर्मा, वीरेंद्र त्रिपाठी, अभिषेक रिछारिया पुन्नी' डॉ. मृदुल दांतरे, राहुल राठौर आदि मौजूद रहे। बैठक में बताया गया कि होली पर्व के अवसर पर महामूर्ख सम्मेलन 29 मार्च को दोपहर ठीक 1 बजे से केलर गंज के मैदान में आयोजित होगा। जल्द ही संस्था की एक और बैठक होगी जिसमें जिम्मेदारियां बांटी जाएंगी।

रिपोर्ट विवेक द्विवेदी, कोंच