चित्रकूट।।ग्रामोदय विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा शिवांगी तिवारी  हिंदी संस्थान लखनऊ में सम्मानित

ग्रामोदय विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा शिवांगी तिवारी हिंदी संस्थान लखनऊ में सम्मानित

चित्रकूट 7 मार्च 2021। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा शिवांगी तिवारी को उत्कृष्ट कविता लेखन के लिए अखिल भारतीय कविता प्रतियोगिता 2020 के अंतर्गत यशोधरा संस्कृति का प्रथम पुरस्कार उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान लखनऊ, लखनऊ में आयोजित अभिनंदन समारोह में दिया गया। शिवांगी तिवारी को यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने प्रदान किया।
शिवांगी तिवारी के पिता काशी तिवारी ने बताया कि
उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा युवा रचनाकारों (18 से 30 वर्ष आयु वर्ग) को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हिंदी कहानी - कविता - निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था,जिसमें शिवांगी तिवारी को प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।इस पुरस्कार के रूप में प्रमाणपत्र के साथ संस्थान द्वारा सात हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई। काशी तिवारी ग्रामोदय विश्वविद्यालय के दूरवर्ती अध्ययन केंद्र में पदस्थ है। शिवांगी की इस विशिष्ट उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं दी है।