कुरूद नगर के मुख्य बाय-पास रोड में नाव चलाने की स्थिति बन रही है !

कुरुद :-नगर के बायपास से गुजरी हुई नहर की शाखा में साफ सफाई के अभाव एवँ कचरे के वजह से नहर में छोड़ा गया पानी मुख्य मार्ग में बह रहा हैं।

जिस पर पार्षद एवँ नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत कुरूद भानु चन्द्राकर ने कहा कि यह नगर का दुर्भाग्य है, नगर के मुख्य मार्ग बायपास रोड जहां कुरूद नगर के हज़ारों लोगों का लेन देन के लिए लगभग सभी बैंक स्थापित है। वहाँ पर नगर पंचायत के उदासीनता से सड़क में नाव चलाने जैसे स्थिति निर्मित हो रही है !

आज वार्डों में निरीक्षण के दौरान सुबह यह हैरान करने वाली स्थिति देखा, नगर में विकास का पहिया डेढ़ बरस से रूकने के साथ-साथ हमारे नगर के नागरिकों के लिए सड़कों में नाव चलाने की स्थिति बन रही है, नगर के मुखिया एवं कांग्रेस के हमारे मित्र व्यस्त है, नगर की जनता त्रस्त है।