जालसाज ग्राहक सेवा केंद्र संचालक गिरफ्तार।

कुसमरा/मैनपुरी
जालसाजी कर लोगों के रुपयों की ठगी करने वाले ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को साईबर सेल टीम व करहल पुलिस ने किया गिरफ्तार। पुलिस ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लैपटॉप व मोबाइल किया बरामद। पकड़ा गया आरोपी शैलेन्द्र सिंह यादव पुत्र रुप सिंह यादव थाना बेवर क्षेत्र के ग्राम गढ़िया छिनकौरा का निवासी है। जो कस्बा कुसमरा में भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित कर रहा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके द्वारा करीब पांच लाख रुपए जन धन योजना से निकाले गए हैं। पुलिस के मुताबिक़ दो आरोपी भागने में सफल हो गए हैं जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा। पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार पांडे ने प्रेस वार्ता कर घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गरीब लोगों का पैसा जो सरकार की तरफ से आता था प्रधानमंत्री जनधन खातों से पैसा निकाले जा रहे थे। जिनमें कुल 21 लोगों का पैसा गबन किया गया था। जनपद मैनपुरी में साइबर सेल टीम को 15 जनवरी को कार्यरत किया गया है। टीम द्वारा जल्द ही एक बहुत बड़ा खुलासा कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार पांडे ने प्रेस वार्ता कर कहा की आगे किसी व्यक्ति के साथ इस तरह की धोखाधड़ी हो रही हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। अंत में कप्तान द्वारा लोगों को सतर्क और जागरूक रहने का एक संदेश भी दिया गया। जिससे आमजन के साथ इस तरह की धोखाधड़ी की वारदातें कभी नहीं होगी।