राकेश खोखर बने देवगढ़ ब्लाक के विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष

धर्म नारायण पुरोहित की रिपोर्ट
राजसमंद 14 फरवरीजिले के देवगढ़ ग्राम विकास अधिकारी उपखंड देवगढ़ के संपन्न चुनाव में राकेश कुमार खोखर को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
निर्वाचन अधिकारी मनोहर सिंह ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी संघ खंड देवगढ़ के वार्षिक चुनाव में राकेश खोखर को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार शर्मा, महिला उपाध्यक्ष पद पर टीना गहलोत, संदीप यादव ब्लॉक मंत्री, कमलेश कुमार मीणा संगठन मंत्री, रमेश चंद्र सालवी ब्लॉक कोषाध्यक्ष, बालकृष्ण रेगर ब्लॉक प्रवक्ता भगवत सिंह धाबाई को जिला प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया गया है।