देवगढ़ नगर पालिका पर भाजपा का कब्जा, शोभालाल रेगर बने चेयरमैन

धर्म नारायण पुरोहित की रिपोर्ट

राजसमंद 7 फरवरी देवगढ़ नगर पालिका चेयरमैन चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया रविवार सुबह 10:00 बजे शुरू हो गई। चेयरमैन चुनाव को लेकर के प्रशासन ने तैयारियां इससे पूर्व ही कर ली थी तथा शांति की दृष्टि से नगर के हर क्षेत्र में पुलिस जवान करते नजर आए वहीं नगरपालिका के आसपास भारी मात्रा में पुलिस जाब्ता तैनात रहा। नगर पालिका से 200 मीटर पूर्व ही आमेट देवगढ मार्ग पर बिल गेट्स लगाकर के आवागमन को रोक दिया गया था। बारिश होता के बीच नगर पालिका के चेयरमैन पद के लिए मतदान शुरू हुआ। नगरपालिका के 25 वार्ड के पार्षद मतदान के लिए कॉग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी के पार्षद अलग-अलग दल के रूप में मतदान स्थल नगरपालिका पहुंचे।
भारतीय जनता पार्टी के 14 पार्षद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सानिध्य में मतदान के लिए नगर पालिका पहुंचे वही दूसरे खेमे में कांग्रेस के 11 नगरपालिका पार्षद चेयरमैन चुनाव के लिए मतदान करने के लिए मतदान स्थल नगर पालिका में पहुंचे। नगर पालिका क्षेत्र के विजय सभी 25 पार्षद सवेरे 11:30 बजे से पूर्व ही मतदान करने के लिए नगर पालिका पहुंच चुके थे ऐसे में परिणामों की सूची भी जल्दी ही तैयार हो गई। मतगणना, मतदान के तुरंत बाद शुरू की गई।
नगरपालिका के सभी 25 पार्षद के मतदान करने के बाद हुई मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के शोभालाल रेगर ने 14-11 से देवगढ़ के नगर पालिका चेयरमैन पद पर विजय हासिल की है।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 25 वार्डों में से 14 वार्ड में अपनी विजय पताका फहराई थी वहीं कांग्रेस ने 11 वार्डों में विजय हासिल की थी हालांकि कयास लगाए जा रहे थे कि क्रॉस वोटिंग की संभावना है। लेकिन मतगणना के बाद यह स्पष्ट हो गया कि भाजपा के सभी सदस्यों ने भाजपा उम्मीदवार को मतदान किया वहीं कांग्रेस के विजय सभी पार्षदों ने कांग्रेस उम्मीदवार को मतदान किया है।