आयुष्मान योजना के अंतर्गत पनकी मंडल कार्यालय में हुआ कैंप का आयोजन

कानपुर (महेश प्रताप सिंह).मंगलवार को पनकी मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि चौबे के आग्रह पर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने स्वास्थ्य विभाग से वार्ता करके आयुष्मान योजना के अंतर्गत पनकी मंडल कार्यालय में कैंप का आयोजन किया। जिसमें गरीब मजबूर और पात्र लोगों का रजिस्ट्रेशन कराया गया। भारी भीड़ को देखते हुए अध्यक्ष चंद्रमणि चौबे ने स्वयं मोर्चा संभाल कर लोगों को 19 फरवरी को भी के नियमों का पालन करते हुए एतिहाद बरतने के लिए आग्रह किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंत्री विजय पटेल, उपाध्यक्ष कृष्णा कुमार तिवारी, मंत्री अमित तिवारी, वार्ड अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा, ऋषि यादव, रोहित दुबे, धनंजय गुप्ता, महिलाओं में अर्चना मिश्रा, शिल्पी सोनकर, डॉ प्रियंका सिंह, आरती त्रिपाठी, रीना राजपूत सहित अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।