फतेहपुर के बाद जडौदा पहुंचा तेंदुआ,वन विभाग को नही मिली सफलता

मेरठ। किठौर थाना क्षेत्र के फतेहपुर नारायण गांव में तेंदुआ देखे जाने के बाद हडकंप मच गया है। जिसकी सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग ने सोमवार को उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। लेकिन मंगलवार सुबह पिंजरा बंद मिला। जिसके बाद लोगों का कहना है कि मंगलवार सुबह 2 तेंदुआ को पिंजरे के पास बैठे हुए देखा गया था। जिसके बाद 2 तेंदुए ईंख के खेत मे घुस गए। वन विभाग के एक कर्मचारी ने पेड़ पर चढ़कर ईख में 2 तेंदुओं के होने की पुष्टि की है। वहीं नानपुर के लोगों का कहना है कि तेंदुए के पैरों के निशान 20 दिन से लगातार जंगल में देखे जा रहे थे। लेकिन तेंदुए ने अभी तक किसी को कोई हानि नही पहुंचाई है। वन विभाग ने लोगों से सर्तक रहने को कहा है।

जडौदा के जंगल में पहुंचा तेंदुआ

फतेहपुर नानपुर के जंगल के बाद मंगलवार को तेंदुआ जड़ौदा के जंगल में पहुंच गया। खेतों पर काम कर रहे किसानों ने तेंदुआ देखते ही शोर मचा दिया। लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर वन विभाग की टीम व डीएफओ राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। लोगों व वन विभाग ने मिलकर तेंदुए को घेरकर पकडना चाहा परंतु कोई सफलता नही मिली। वन विभाग ने तेंदुए को पकडने के लिए पिंजरा लगा दिया है।