दिनारा:-सराहनीय कार्य,अनजान गाय ने बछड़े को दिया जन्म,समाजसेवी ने की देखरेख।

  • दिनारा:- अनजान गाय ने बछड़े को दिया जन्म, समाजसेवी ने किया इंतजाम।

दिनारा, करैरा
शिवपुरी
जिले में गायों की दुर्घटनायें लगातार बढ़ रही हैं। एक तरफ सरकार गौशालाओं का निर्माण कर रही है दूसरी तरफ गौ माता की निर्मम यानी रॉड पर एक्सीडेंट के कारण दुर्घटनायें हो रही है। ऐसा ही मामला दिनारा में देखने को मिला गऊ माता के लिए जो सरकार व प्रशासन नही कर सकी वह एक समाज सेवी ने कर दिखाया। जानकारी के अनुसार आज दिनारा में कब्रस्तान के पास अनजान गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया,और वह वहां पर भूखी बिलख रही थी। तभी वहां से समाजसेवी रूपेन्द्र यादव का निकलना रहा हुआ और रूपेन्द्र की निगाहें गौ माता पर पड़ी। तब उनकी आखों में से आँशु निकलने लगे। उसके उपरांत उन्होंने पहले गौ माता के लिए खाने की व्यवस्था की और उसे सही जगह पर लेजाकर उसकी देख रेख की। जबकि शाशन की ज्यादातर गौ शालाएं बनकर तैयार हैं लेकिन गौशालाओं के अंदर एक भी गाय दिखाई नही दे रही है। इसमें शाशन,प्रशासन की लापरवाही देखी जा रही है।

  • रूपेन्द्र यादव कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष व समाजसेवी ने कहा कि हम कभी किसी को दुख में नही देख सकते। दिनारा हाइवे पर लगातार गाओ की एक्सीडेंट के कारण दुर्घनाएं हो रही है। जिसका मुझे बहुत दुख हुआ है। समाज सेवा के साथ साथ हम गौ माता की भी रक्षा करते आये हैं। और करते रहेंगे। कहि भी हमको गौ माता दुख में मिलेगी तो हम उसका इंतजाम करते हैं,और उसको दवाइयां दिलवाते है।