नगपरिषद डंूगरपुर मे भाजपा को 57 व कांग्रेस को 06 सीटे प्राप्त,

:07 सीटो पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी

:नगर निकाय आम चुनाव-2021
डूूंगरपुर।नगरीय निकाय आम चुनाव 2021 में रविवार को हुए मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी को 27 सीटे, इंडियन नेशनल कांग्रेस को 06 एवं 07 सीटो पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहें। नगरपरिषद डंूगरपुर वार्ड नंबर 01 में भारतीय जनता पार्टी के नरेश यादव 151 मतों से विजयी रहे। नरेश यादव को 421 जबकि इंडियन नेशनल कांग्रेस निखिल सांद को 270 मत प्राप्त हुए जबकि नोटा को 15 मत मिले। इसी प्रकार वार्ड नंबर 02 में भाजपा के डायालाल पाटीदार 76 मतों से विजयी रहे। भाजपा के डायालाल पाटीदार को 234 कांग्रेस के अमृतलाल पाटीदार को 158, निर्दलीय मोहम्मद युसुफ को 51 और नोटा को 06 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 03 में भाजपा की लीला देवी को 117 मतों से विजयी रहे । लीला देवी को 290 जबकि कांग्रेस के चेतना को 173 निर्दलीय दिपीका डेण्डोर को 151 तथा नोटा में 07 मत मिले। वार्ड नंबर 04 में भाजपा के कान्तिलाल कोटेड 31 मतों से विजयी रहे। कांतिलाल को 256 कांग्रेस के प्रकाश अहारी को 225 निर्दलीय राम प्रकाश कटारा को 93 व नोटा को 19 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 05 में निर्दलीय राजेश रोत 157 मतों से विजयी रहे। राजेश को 271 मत, भाजपा के हरिश को 114, कांग्रेस के गणेश कटारा को 67 तथा नोटा को 04 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 06 में निर्दलीय फरजाना 139 मतों से विजयी रही। फरजाना को 354 मत प्राप्त हुए जबकि कांग्रेस के अजीजा बेगम को 215 तथा भाजपा के असमा खांन को 186 मत तथा नोटा को 05 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 07 में निर्दलीय प्रियंका देवी रोत 40 मतों से विजयी रही। प्रियंका को 209 मत प्राप्त हुए जबकि भाजपा की सोनिया फुमतिया को 169 कांग्रेस के जरीना खांन को 61 तथा नोटा को 02 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 08 में भाजपा के ब्रिजेश कुमार सोमपुरा 378 मतों से विजयी रहे। ब्रिजेश कुमार को 480 मत प्राप्त हुए जबकि निर्दलीय अशोक सिंह सिसोदिया को 102 कांग्रेस के भूपेश को 37 तथा नोटा को 17 मत प्राप्त हुए । वार्ड नंबर 09 में भाजपा के भानु कुमार सेवक 371 मतों से विजयी रहे। भानु कुमार को 528 मत प्राप्त हुए जबकि कांग्रेस के लाल सिंह को 157 तथा निर्दलीय मोहम्मद वसीम खांन को 47 तथा नोटा को 10 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 10 में निर्दलीय दिलावर 123 मतों से विजयी रहे। दिलावर को 344 जबकि कांग्रेस के मस्तुक मलिक को 221, भाजपा के मोहम्मद सईद को 82 तथा नोटा को 05 मत प्राप्त हुए।
इसी प्रकार वार्ड नंबर 11 में कांग्रेस की शहनाज एक मत से विजयी रही। शहनाज को 206 मत प्राप्त हुए जबकि निर्दलीय सईदा बानु को 205, भाजपा की शबनम बानु को 26 तथा नोटा को एक मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 12 में हूमेर बानु 201 मतों से विजयी रही। हूमेर बानु को 391 मत प्रात्त हुए जबकि भाजपा की जगदीश कंुवर राठौड को 190 तथा नोटा को 26 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 13 में भाजपा की धर्मिष्ठा श्रीमाल 325 मतों से विजयी रही। धर्मिष्ठा को 572, कांग्रेस की मदिना को 247 तथा नोटा को 06 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 14 में भाजपा के होजेफा 104 मतों से विजयी रहे। होजेफा को 292 मत, जबकि कांग्रेस के अशोक कुमार को 188, निर्दलीय ताहेर को 51 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 15 में भाजपा के भूपेश शर्मा 180 मतों से विजयी रहे। भूपेश को 352, कांग्रेस जयवंति को 172 तथा नोटा को 10 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 16 में भाजपा के सुर्य सिंह राठौड़ 23 मतों से विजयी रहे। सुर्य सिंह को 404, जबकि कांग्रेस के अंसार अहमद खांन को 381 तथा नोटा को 09 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 17 में कांग्रेस के मोहनलाल 92 मतों से विजयी रहे। मोहनलाल को 344, भाजपा के नरेश यादव को 352, निर्दलीय पुरूषोतम गर्ग को 29 तथा नोटा को 06 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 18 में कांग्रेस के सलमा बानु 465 मतों से विजयी रही। सलमा बानु को 514, भाजपा की टीना भाटिया को 49 तथा नोटा को 15 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 19 में भाजपा के जितेन्द्र 245 मतों से विजयी रहे। जितेन्द्र को 474 मत मिले । निर्दलीय भावेश भोई को 229 तथा कांग्रेस के गणेशलाल को 78 व नोटा को 13 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 20 में भाजपा के नीलम जैन 76 मतों से विजयी रही। नीलम को 288, कांग्रेस की कायनात को 212 व नोटा को 05 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 21 में कांग्रेस की महालक्ष्मी 83 मतों से विजयी रही। महालक्ष्मी को 187, भाजपा की प्रीति जैन को 104, निर्दलीय शाहिना अन्जूम को 79 तथा नोटा को 03 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 22 में भाजपा की पायल 341 मतों से विजयी रही। पायल को 524, कांग्रेस की सपना गारू को 183 व नोटा को 20 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 23 में निर्दलीय मानशंकर एक मत से विजयी रहे। मानशंकर को 152, भाजपा के हुसैन शेख को 151, कांग्रेस के बिलाल को 127 व नोटा को 05 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 24 में भाजपा के धनपाल जैन 12 मतों से विजयी रहे। धनपाल जैन को 301, निर्दलीय फखरूदीन कोलसा वाला को 289, कांग्रेस के हर्षद परमार को 77 व नोटा को 04 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 25 में कांग्रेस के गौरव 54 मतों से विजयी रहे। गौरव को 354, भाजपा के चेतनलाल श्रीमाल को 300 व नोटा को 09 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 26 में भाजपा के बाबूलाल श्रीमाल 34 मतों से विजयी रहे। बाबूलाल को 278, निर्दलीय अजीत उर्फ अक्षित कलाल को 244, कांग्रेस के निलेश पटेल को 44 व नोटा को 09 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 27 में निर्दलीय शार्दुसिंह राठौड़ 119 मतों से विजयी रहे। शार्दुसिंह को 295, भाजपा के मनोज को 176, कांग्रेस के विष्णु कलासुआ को 26 व नोटा को 04 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 28 में भाजपा के राजीव चौबीसा 139 मतों से विजयी रहे। राजीव चौबीसा को 345, कांग्रेस के लक्ष्मण को 206, निर्दलीय रसीला राठौड़ उर्फ रागिनी राठौड़ को 193 व नोटा को 09 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 29 में भाजपा के भरत जोशी 283 मतों से विजयी रहे। भरत जोशी को 425, निर्दलीय धरर्मेश कुमार (धर्मेश) को 142, कांग्रेस के राजेन्द्र कुमार को 18 व नोटा को 02 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 30 में भाजपा के जयेश कुमार लोदावरा 440 मतों से विजयी रहे। जयेश कुमार को 531, कांग्रेस के सौरभ पटेल को 91 एवं नोटा को 13 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 31 में भाजपा के अशोक कुमार चौबीसा 05 मतो से विजयी रहे। अशोक कुमार को 311, निर्दलीय मयंक शर्मा को 306, कांग्रेस के भगवती प्रसाद पण्डया को 94 व नोटा को 10 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 32 में भाजपा की हीना जोशी 359 मतों से विजयी रही। हीना जोशी को 484, कांग्रेस की रेखा गांधी को 125 व नोटा को 06 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 33 में भाजपा की भावना राव 372 मतों से विजयी रही। भावना को 492, कांग्रेस के सीमा पटेल को 120 एवं नोटा को 11 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 34 में भाजपा की निलु 165 मतों से विजयी रही। निलु को 348, कांग्रेस की हंसा रावत को 183 व नोटा को 11 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 35 में भाजपा के मोहनलाल जैन 488 मतों से विजयी रहे। मोहनलाल को 543, कांग्रेस के जितेन्द्र कुमार को 55 व नोटा को 13 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 36 में भाजपा के सुदर्शन जैन 252 मतों से विजयी रहे। सुदर्शन को 304, कांग्रेस के लव को 52, निर्दलीय नवनीत प्रसाद पण्डया को 44 व नोटा को 02 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 37 में निर्दलीय नितिन प्रकाश चौबीसा 125 मतों से विजयी रहे। नितिन प्रकाश को 256, भाजपा के मणीलाल डामोर को 131, कांग्रेस के पियुष जैन को 53 व नोटा को 04 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 38 में भाजपा के पंकज जैन 452 मतों से विजयी रहे। पंकज जैन को 490, कांग्रेस के विनोद जैन को 38 एवं नोटा को 09 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 39 में भाजपा के अमृतलाल कलासुआ 259 मतों से विजयी रहे। अमृतलाल को 334, कांग्रेस के कालुराम आमलिया को 75, निर्दलीय विनय डेण्डोर को 75, निर्दलीय महिपाल जोहियाला को 03 मत व नोटा को 03 मत प्राप्त हुए एवं वार्ड नंबर 40 में भाजपा की इन्दिरा जैन उर्फ इंद्रा देवी 304 मतों से विजयी रही। इन्दिरा जैन को 461, कांग्रेस की कल्याणी पंचाल को 157 व नोटा को 12 मत प्राप्त हुए।