देवगढ़ नगर पालिका बोर्ड पर कमल खिला

धर्म नारायण पुरोहित की रिपोर्ट
राजसमंद 31 जनवरी जिले में संपन्न हुए नगर पालिका चुनाव के तहत रविवार को हुई मतगणना में देवगढ़ नगर पालिका पर भाजपा का कब्जा हुआ है वहीं कांग्रेस भी दौड़ में रही लेकिन अंतिम समय में बोर्ड उसके हाथ से निकल गया।
भाजपा ने जहां 14 सीटें जीतकर नगर पालिका बोर्ड पर कब्जा हासिल किया है वहीं कांग्रेस ने 11 सीटें जीती है।
निवर्तमान कांग्रेस की चेयरपर्सन अंजना जोशी भी 103 वोट से चुनाव हारी,
भाजपा के पूर्व चेयरमैन शोभा लाल रेगर चुनाव जीते
वार्ड संख्या 15 के भाजपा उम्मीदवार प्रदीप सिंह चुनाव में सबसे बड़ी 334 वोटों की जीत दर्ज की।
दहाई से नीचे की संख्या में जीतने वाले प्रत्याशी

कांग्रेस के नारायण सिंह वार्ड सँख्या 4 से 5 वोट से जीते। वार्ड संख्या 13 से भाजपा की दिव्या कुमारी ने कांग्रेस की तारादेवी को 4 मतों से हराया। वार्ड संख्या 17 में राजेश मेवाड़ा ने आनंद बाबेल को 7 मतों से पराजित किया।
पहले राउंड की मतगणना में वार्ड संख्या 1 से 5 तक में भाजपा तथा कांग्रेस लगभग बराबरी की टक्कर में थे वहीं दूसरे राउंड तथा तीसरे राउंड की मतगणना में भाजपा ने बाजी मारते हुए कांग्रेस को बहुत पीछे छोड़ दिया चौथे राउंड में कांग्रेस ने बराबरी हासिल की लेकिन पांचवें एवं अंतिम राउंड की मतगणना में भाजपा ने कांग्रेस को मात देते हुए नगर पालिका बोर्ड पर अपना कब्जा किया।

5 वार्डों में राष्ट्रीय पार्टियों पर निर्दलीय रहे हावी

वार्ड संख्या 7 से गणि कुमारी ने निर्दलीय अणछी देवी को, वार्ड संख्या 14 से भाजपा के हरीश कुमार ने निर्दलीय ईश्वरलाल को, वार्ड संख्या 20 से बबलू खान कांग्रेस के ने निर्दलीय इरफान मोहम्मद को, वार्ड संख्या 25 में भाजपा के राजेंद्र कुमार ने निर्दलीय कैलाश को हराया।
वार्ड संख्या 1 से कांग्रेस के जसवंत सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के भरत सिंह को 109 वोटों से, वार्ड संख्या 2 से भाजपा के दिनेश ने कांग्रेस के मदनलाल को 86 वोटों से, वार्ड संख्या 3 में भाजपा के शोभालाल रेगर ने कांग्रेस के सुरेश रेगर को 69 वोटों से, वार्ड संख्या 4 में कांग्रेस के नारायण सिंह ने भाजपा के कन्हैयालाल को 5 वोटों से, वार्ड संख्या पांच में भाजपा के अर्जुन ने कांग्रेस के योगेश कुमार को 11 वोटों से, पांच वार्ड संख्या 6से भाजपा के सविता गवारिया ने कांग्रेस के पूजा खोखर को 249 वोटों से, वार्ड संख्या 7 में कांग्रेस की गणित कुमारी ने निर्दलीय अणछीदेवी को 83 वोटों से, वार्ड संख्या आठ में कांग्रेस के हंसराज कसारा ने भाजपा के सरवन सालवी को 88 वोटों से, वार्ड संख्या 9 में कांग्रेस के तोलाराम ने भाजपा के किशन गोपाल खटीक को 32 वोटों से, वार्ड संख्या 10 में भाजपा के नरेश पानेरी ने कांग्रेस के घनश्याम को 58 वोटों से, वार्ड संख्या 11 में भाजपा की आरती कच्छावा ने कांग्रेस की सुनीता को 54 वोटों से, वार्ड संख्या 12 में भाजपा के रतन सिंह ने कांग्रेस के लक्ष्मण सिंह को 68 वोटों से, वार्ड संख्या 13 में भाजपा की दिव्या कुमारी ने कांग्रेस की तारा देवी को 4 वोटों से, वार्ड संख्या 14 में भाजपा के हरीश कुमार ने निर्दलीय ईश्वरलाल को 47 वोटों से, वार्ड संख्या 15 में भाजपा के प्रदीप सिंह ने कांग्रेस के मीना कुमार को 212 मतों से, वार्ड संख्या 16 में भाजपा की आशा ने कांग्रेस की माया को 42 वोटों से, वार्ड संख्या 17 में कांग्रेस के राजेश मेवाड़ा ने भाजपा के आनंद बाबेल को 7 वोटों से, वार्ड संख्या 18 में कांग्रेस की गायत्री ने भाजपा की दुर्गा पर 12 मतों से, वार्ड संख्या 19 में कांग्रेस के धर्मेंद्र वेद ने भाजपा के केसरीमल वेद को 37 मतों से, वार्ड संख्या 20 में कांग्रेस के बबलू खान ने निर्दलीय इरफान मोहम्मद को 159 मतों से, वार्ड संख्या 21 में कांग्रेस के फारूक मोहम्मद छिपा ने निर्दलीय इरफान मोहम्मद छिपा को 146 मतों से, वार्ड संख्या 22 में कांग्रेस की आमना बानू ने भाजपा की लविशा शर्मा को 51 मतों से, वार्ड संख्या 23 में भाजपा की सुनीता ने कांग्रेस की पूर्व चेयरमैन अंजना जोशी को 104 मतों से, वार्ड संख्या 24 में भाजपा के अनमोल उपाध्याय ने कांग्रेस की सरोज डाड को 60 मतों से, वार्ड संख्या 25 में भाजपा के राजेंद्र कुमार ने निर्दलीय कैलाश को 195 मतों से पराजित किया।