देवगढ़ नगर पालिका चुनाव मैं शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

धर्म नारायण पुरोहित की रिपोर्ट
राजसमंद 27 जनवरी देवगढ़ नगर पालिका चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक गतिविधियां चरम पर है वही पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद है। बुधवार को पुलिस ने नगर में फ्लैग मार्च कर मतदान से पूर्व भय मुक्त वातावरण बनाने का प्रयास किया।
देवगढ़ थाना अधिकारी भवानी सिंह के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में मतदान से पूर्व फ्लैग मार्च कर भयमुक्त वातावरण बनाते हुए शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया अपनाने के लिए मतदाताओं को जागरूक किया।