कांग्रेस के असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने पूर्व मगरा विकास बोर्ड चेयरमैन एवं विधायक हरि सिंह रावत के साथ जुड़ने का निर्णय लिया, कई असंतुष्ट कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा ज्वाइन की

माद से सुरेश सिंह रावत की रिपोर्ट

असंतुष्ट देवगढ़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक हरि सिंह रावत के साथ जोड़ने का निर्णय लिया।

पूर्व कृषि मंडी चेयरमैन, पूर्व सरपंच, पूर्व कांग्रेस पदाधिकारी, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन,एवं वर्तमान सरपंच वार्ड पंच पूर्व विधायक हरि सिंह के साथ

राजसमन्द 16 जनवरी जिले के देवगढ उपखण्ड में नगर पालिका चुनावों के मध्यनजर शनिवार को आंजना महादेव मंदिर प्रांगण में देवगढ़ ब्लाक के असंतुष्ट कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भव्य सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें 500 व्यक्तियों ने विचार रखकर पूर्व विधायक एवं मगरा विकास बोर्ड के अध्यक्ष हरि सिंह रावत पर अपना पूरा भरोसा व्यक्त किया व्यक्त एवं आगामी समय में राजकीय कार्यों में बाधा को दूर करने में उनका सहयोग अपेक्षित किया।
वर्तमान विधायक सुदर्शन सिंह रावत एवं पूर्व मंत्री लक्ष्मण सिंह रावत के अत्याचार एवं तानाशाह से भारी पीड़ित की वजह से सारे असंतुष्ट कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का सहयोग करने की घोषणा की जिसमें पूर्व नगरपालिका चेयरमैन, पूर्व नगर अध्यक्ष नरपत सिंह, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन शांतिलाल जैन, पूर्व कृषि मंडी चेयरमैन, राजसमंद एवं पूर्व सरपंच लक्ष्मण दास वैष्णव, पूर्व सरपंच टेगी मोहन सिंह, पूर्व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गोवर्धन सिंह जी कुआंथल, वर्तमान उप सरपंच स्वादडि दीप सिंह, लक्ष्मण सिंह लसानी, हिरा सिंह गहलोत कामलीघाट उपाध्यक्ष पीसीसी कांग्रेस कमेटी एवं शैक्षणिक प्रकोष्ठ एवं अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे |
कार्यक्रम के संबोधन में आभार एवं स्वागत एडवोकेट शांतिलाल जी जैन ने किया, पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष नरपत सिंह ने वर्तमान विधायक सुदर्शन सिंह एवं पूर्व राज्य मंत्री लक्ष्मण सिंह रावत के तानाशाही एवं दादागिरी के बारे में अवगत कराया, पूर्व चेयरमैन कृषि मंडी राजसमंद लक्ष्मण दास वैष्णव ने अपने उद्बोधन में कहा
उद्बोधन में कहा कि जिस तरह श्री राम जी का साथ लक्ष्मण और भरत ने निभाया उसी तरह हम पूर्व विधायक हरि सिंह रावत का साथ निभाएंगे एवं क्षत्रिय राजपूत युवा अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह देवगढ़ के 25 युवा टीम ने भोजन की पूर्ण व्यवस्था एवं सहयोग किया |