डूंगरपुर प्रभारी सचिन सरवटे ने नगर परिषद चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं ली बैठक


डूंगरपुर। नगर परिषद चुनावों को लेकर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी में डूंगरपुर प्रभारी सचिन सरवटे ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
बैठक में यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गणेश घोघरा, जिलाध्यक्ष दिनेश खोड़निया,पूर्व जिला प्रमुख, अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष, महिला कांग्रेस की अध्यक्षा प्रधान आदि ने भाग लिया। बैठक में सभी वक्ताओ ने इस बात पर जोर दिया कि इस बार डूंगरपुर ओर सागवाड़ा में कांग्रेस का बोर्ड बनाना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं में भरपूर जोश है। हम विकास के नाम पर जनता की सेवा करने के लिए जनता को अपील कर रहे हैं। जनता भाजपा के जुमलों, महंगाई ओर भ्रष्टाचार से बुरी तरह त्रस्त है औरइस बार जनता ने पूरा मन बना लिया है। इस वक्त कांग्रेस का जो भी कार्यकर्ता अपने तन मन से पार्टी का साथ देगा हम उनके मान सम्मान का पूरा पूरा ख्याल रखेंगे।