मनोहर सिहं रुपपुरा की घर वापसी ने सबको चौंकाया।

भारतीय पार्टी से लंबा रिश्ता रखने वाले मनोहर सिंह रुपपुरा आज एक बार फिर से भाजपा मे शामिल हो गए है।मनोहर सिंह रुपपुरा ने बताया कि मै मन से कभी भाजपा को छोडकर अलग नही हुआ उनका मानना है कि उनके मतभेद हुए परिवार के किसी सदस्य का मतभेद के चलते बिछड़ा हो सकता है लेकिन मन से भाजपा से अलग नही हुआ और आज उन्होंने भाजपा का दामन थामते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री की नीतियों व काम से काफी प्रभावित हुं ओर मै भाजपा पार्टी की मजबूती के लिए सच्चे मन से कार्य करुंगा।इस मौके पर नागौर जिला प्रमुख भागीरत चौधरी, पुर्व माटी कला बोर्ड व पुर्व विधायक हरिश कुमावत, पुर्व विधायक विजय सिंह चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह,डीडवाना विधानसभा प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह जोधा, वरिष्ठभाजपा सदस्य कमल पहाडियां, जिलापरिषद सदस्य व जिलाउपाध्यक्ष सुनील चौधरी, जिलापरिषद सदस्य बाबुलाल कुमावत, पंचायत समिति सदस्य विजय सिंह पलाडा,विजेंद्रसिंह भांवता,सोहनलाल सुंडा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।