टीलाखेडा मैं ऐतिहासिक रूप में निकाली गई माता सावित्रीबाई देवी फुले की 190 वी जयंती के उपलक्ष्य में विशाल वाहन रैली संयुक्त माली समाज टीलाखेडा, काचरिया चन्द्रावत, खात्याखेड़ी द्वारा*

पिपलिया मंडी। पिपलिया मंडी में आज टीलाखेडा बालाजी के सामने ज्योतिबा फूले चौराहे पर संयुक्त माली समाज द्वारा माता सावित्री बाई फुले की तस्वीर पर माल्यापर्ण कर उनकी 190 वी जयन्ती मनाई गई जिसमें माली समाज के टीलाखेडा, खात्याखेड़ी,व काचरिया चन्द्रावत के माली समाजजनो ने अपनी एकता का परिचय दिया व सावित्री बाई फुले की 190 वी जयन्ती पर एक ऐतिहासिक विशाल वाहन रैली निकाली गई, विशाल वाहन रैली ज्योतिबा फूले चौराहे से प्रारम्भ होकर टीलाखेडा मैं घूम कर मुख्य मार्ग पर होते हुए गाँधी चौराहा, पिपलिया चौपाटी पर होते हुए नगर मैं भृमण कर नगर के समाजवासियो ने मुख्य मार्ग पर विभिन्न जगह पर स्वागत किया गया जिसमें माली समाज ने उनका आभार माना, पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया व सावित्री बाई फुले जयन्ती के अवसर पर उनकी उपलब्धियों के बारे मैं बताया,
सावित्री बाई ज्योतिराव फुले ( 3 जनवरी 1831 -10 मार्च 1897.) तक का सफर बहुत ही कठनाइयों एव सफलता के साथ निकला,माता सावित्री बाई फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका है, समाज सुधारिका एव मराठी कवयित्री भी थी उन्होंने अपने पति ज्योतिराव गोविंदराव फुले के साथ मिलकर स्त्री अधिकारो व शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये हैं व साथ ही समाजजनो का कहना था कि जल्द ही वो ज्योतिबा फुले व सावित्री बाई फुले के दिन शासकीय अवकाश व उनको भारत रत्न भी दिये जायें इसके लिए वो फिर से ज्ञापन प्रधानमंत्री को व मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन जल्द सोपेंगे।