खाना बनाते समय चूल्हे में हुए विस्फोट, पांच लोग गम्भीर रूप से झुलसे, दो की हुई मृत्यु


डूंगरपुर। सदर थाना अंतर्गत देवल मनात फला में शनिवार देर शाम चूल्हे पर खाने बनाते समय विस्फोट होने 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मोके पर पहुंचे। जहां ग्रामीणों इसकी सूचना देवल चौकी में दी। सूचना मिलते ही मोके पर देवल चौकी हैड गिरराज सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे कर ग्रामीणों की मदद से घायलो को जिला अस्पताल पहुंचाया
विस्फोट में कान्ता पत्नी धूलेश्वर मनात उम्र 26, लीला पत्नी विश्राम मनात उम्र 22,कल्पना पुत्री लक्ष्मण मनात उम्र 16, मनीष पुत्री धूलेश्वर मनात 2 साल तथा गुंजन पुत्री धूलेश्वर मनात उम्र डेढ़ साल गम्भीर रूप से घायल अवस्था मे पड़े हुए थे। जिन्हें ग्रामीणों ने टेम्पो की मदद से घायलो जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जहाँ डाक्टरों ने लीला पत्नी विश्राम मनात व गुंजन पुत्री धूलेश्वर मनात मृत घोषित किया। बाकी घायलो इलाज जारी है।