पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेश दुबे बसपा में शामिल

मीरजापुर।
प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री कु. बहन मायावती के नजदीकी एमएलसी भीमराव अम्बेडकर ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं पूर्व ग्राम प्रधान (दुबेपुर चिंदलीख) राजेश कुमार दुबे को मुख्य सेक्टर प्रभारी प्रयागराज- मीरजापंुर डॉ अशोक गौतम, अमरेंद्र बहादुर भारती, पूर्व विधायक सूर्यभान, गुड्डू राम चमार (मुख्य सेक्टर प्र0मी0मं0) आदि की मौजूदगी में गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए पार्टी में शामिल कराया। अवसर था बहुजन समाज पार्टी का जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यकर्ता समिक्षा बैठक का। कार्यक्रम सीटी ब्लॉक के पुष्पलता बिंद के आवास बीरपुर में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए को0ऑर्डिनेटर एमएलसी भीमराव अंबेडकर ने कहा कि, बहुजन समाज पार्टी गरीब कमजोर सर्व समाज की राष्ट्रीय पार्टी है। पार्टी गरीबों के दु:ख दर्द को समझने वाले कार्यकर्ताओं को टिकट देगी। पंचायत चुनाव में सारे सीटों पर बहुजन समाज पार्टी का कब्जा होगा। क्योंकि प्रदेश के कानून व्यवस्था से जनता उब चुकी है।
उन्होंने बताया कि सपा नेता जो पूर्व प्रधान व छात्र संघ नेता रहे राजेश दुबे को सैकड़ों बहुजन बिरादरी, ब्राह्मण, यादव, मौर्य, प्रजापति आदि के साथ पार्टी में शामिल कराया गया और उनका कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वे यहां 15 जनवरी बहन जी के जन्मदिन की तैयारी के उपलक्ष में मासिक बैठक में शामिल होने आए थे।

https://citiupdate.com/news/detailNews/33366

बसपा का दामन थामने के बाद अपने संबोधन में नेता राजेश दुबे ने कहा कि, मा. बहन जी की सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में लागू कानून व्यवस्था की मांग पूर्व वर्ती और वर्तमान की सरकार से भी है, जिसे देने में भाजपा सरकार फेल है। प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण दलित, शोषित, पिछड़े, वंचित समाज के लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है। बिना रिश्वत के सरकारी कार्यालय में काम नहीं हो रहा है। सरकार उल्टे प्रधानों की जांच कराने की बात कह रही है। प्रशासन की त्वरित निस्तारण के दावे फेल हो रहे हैं। विकास कार्यों के नाम पर कागजी घोड़ा दौड़ा कर गरीबों को भटकाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण काल में बर्बाद हुए मजदूर वर्ग अभी भी इससे ऊबर नहीं पाए हैं। बहुजन समाज पार्टी सर्व समाज की पार्टी है। जिससे प्रभावित होकर हमने अपने सैकड़ों सहयोगियों के साथ आज पार्टी जॉइन किया है।

https://youtu.be/KxOY5S6TYUU

मौके पर जिला अध्यक्ष राज कुमार भारती, पूर्व जिलाध्यक्ष शशि भूषण, राजेश गौतम, मनोज उपाध्याय एडवोकेट, सद्दाम राइम जिला सचिव एवं विधान सभा नगर प्रभारी, श्रीमती पुष्पलता बिंद प्रत्यासी प्रभारी मझवा, उनके पति हरिशंकर बिंद, पंकज सिंह, माता प्रसाद, अमर नाथ यादव, पंच राज सिंह, पंकज सिंह, लालजी (वर्तमान प्रधान) मल्लू पांडे, राजेश पटेल, सुरेंद्र मौर्य जिला सचिव, राजेश गौतम, सरदार हरभजन सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी, मनोज उपाध्याय, योगेश तिवारी, मनोज तिवारी, विकास मौर्य, बरकत भारती, अतुल गौतम, उमाशंकर भारती, मुन्ना गौतम, अनिल दोषी आदि रहे।