Moradabad:-किसानों के तबे पर अपनी रोटी सेंकने पहुंचे विधायक हाजी इकराम कुरैशी

*किसानों के बीच पहुंची समाजवादी पार्टी, अवाम के बीच लगाई किसान चौपाल* 

  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर विधान सभा 27 में विधायक हाजी इकराम कुरेशी के नेतृत्व में किसान विरोधी कानूनों के अवगुण बताने हेतु ग्राम लालूवाला ब्लॉक भगतपुर टांडा में किसान चौपाल का आयोजन किया गया । इस अवसर पर विधायक हाजी इकराम कुरेशी ने अपने संबोधन में कहा की देश की सरकार जानबूझकर देश के किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है । ऐसे ऐसे बिल सरकार बना रही है जो देश के किसानों को गुलाम बना देंगे किसान को नजर नजर अंदाज किया जा रहा है किसान इस देश की रीड की हड्डी है। मुलायम सिंह यादव किसान हितेषी हैं हमेशा किसान के साथ रहे हैं अखिलेश यादव किसान के साथ हर समय खड़े हैं हमारी समाजवादी पार्टी जब तक किस बिलों का विरोध करेगी जब तक यह तीनों कानून वापस नहीं ले जाएंगे।


इस अवसर पर अपने संबोधन में मौ0 इदरीश पूर्व जेल विजीटर जिला कारागार एवं प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य वार्ड 51 मुरादाबाद ने कहा की समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशों का अक्षरतः पालन करता है और करता रहेगा । देश को विपरीत परिस्थितियों में पहुंचाने वाली देश की सरकार को समझना होगा की यह देश किसान एक अन्नदाता है यह तीनों कानून किसान विरोधी है  इन कानून ने हर देशवासियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है ।यह बिल अगर देश में लागू हो गये तो देश का किसान गुलाम हो जायेगा, जब किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य ही नहीं मिलेगा तो कम्पनियों की मनमानी देश पर हावी हो जायेंगी ।हम ऐसे कानून का जो किसान विरोधी है जो देश की आर्थिक स्थिति को कमजोर करता हो हम विरोध करते हैं और आखिरी दम तक ऐसे काले कानूनों का विरोध करते रहेंगे । हम देश के किसानों के साथ हैं ।और सदैव किसानों के साथ रहेंगे ।
इस अवसर पर भारी तादात में किसान समाजवादी कार्यकर्ता वरिष्ठ नेता गण इकट्ठा हुए मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक हाजी इकराम कुरैशी मोहम्मद इदरीश पूर्व जेल विजिटर जिला कारागार मुरादाबाद वरिष्ठ सपा नेता फिरासत हुसैन उर्फ गामा हाजी उबैद इकराम विधायक प्रतिनिधि कामिल मंसूरी मोहम्मद असद हाजी अजीम कुरेशी इकबाल इंजीनियर ब्लाक प्रमुख भगतपुर ब्लॉक अध्यक्ष नबी हसन चौधरी नगर अध्यक्ष मोईन चौधरी मुजाहिर हसन गुलाम नबी नरेश चन्द्र भूषण मिश्र रियाज आलम सलीम शाह नफ़ीस पाशा लईक अहमद समाजसेवी अजीम अंसारी रईस अंसारी अयूब अंसारी फैसल मियां शाने आलम भूरा वरिष्ठ सपा नेता सपा कार्यकर्ता किसान आदि उपस्थित रहे।