देवगढ़ पंचायत समिति के प्रधान एवं उप प्रधान ने पदभार संभाला विकास को प्राथमिकता देने का वादा किया

धर्म नारायण पुरोहित की रिपोर्ट

राजसमंद 24 दिसंबर नवनिर्वाचित देवगढ़ प्रधान कल्पना कंवर चुण्डावत और उप प्रधान गेहरी लाल गुर्जर ने गुरुवार को दोपहर बाद 2:15 पर देवगढ़ पंचायत समिति पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान पंडित भगवती लाल शर्मा द्वारा पूरी विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रधान और उप प्रधान को पदभार ग्रहण करने में सहयोग किया।
विशाल जुलूस के रूप में पहुंचे थे पंचायत समिति
नवनिर्वाचित देवगढ़ प्रधान कल्पना कवर एवं उपप्रधान गेहरी लाल गुर्जर सहित पंचायत समिति सदस्य, सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता सूरज दरवाजा से प्रारंभ होकर देवगढ़ के मुख्य बाजार होते हुए पंचायत समिति परिसर पहुंचे। इस दौरान पदभार ग्रहण करते समय सैकडो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
विकास अधिकारी की अनुपस्थिति पर उठाए प्रश्न
देवगढ़ विकास अधिकारी दलपत सिंह की अनुपस्थिति एवं पदभार ग्रहण कार्यक्रम के बाद महाराणा प्रताप सागर सभागार में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विभागीय कर्मचारियो द्वारा सभागार का ताला नहीं खोलने आक्रोश जताया। पूर्वा विधायक एवं मगरा विकास बोर्ड चेयरमैन हरि सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस तरह की घटना कार्य करने पर घोर भर्त्सना करते हुए कहा कि या तो विकास अधिकारी सुधर जाए या जनता काला मुंह करके दे देगी। मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए उप प्रधान गहरी लाल गुर्जर ने अपने पंचायत समिति साथी चंचल देवी तारा देवी कमला पुष्पा सहित सदस्यों के साथ आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकार मैं प्रशासनिक अधिकारी भी दबाव में काम कर रहे हैं जिसकी वजह से आज सूचना देने के बावजूद पंचायत समिति सभागार पदभार के लिए नहीं खोला गया। उन्होंने कहा कि जनता इसका न्याय करेगी तथा हम सब एकजुट होकर के संघर्ष करते हुए जनता के सभी काम, विकास कार्य सहित करवाएंगे तथा आगे भी प्रशासनिक अधिकारी द्वारा इसी प्रकार उदासीनता बरती गई तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

पंचायत समिति परिसर के बाहर नीम के पेड के नीचे की सभा
जब पंचायत समिति सभागार का ताला नहीं खुला तो सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता परिसर के बाहर ही नीम के पेड के नीचे इधर-उधर से कुर्सियां एवं टेबल जुटा कर कार्यक्रम किया। अन्य भाजपा कार्यकर्ता मोके पर खड़े रहे।
इन्होने किया संबोधित
जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित, जिला उपाध्यक्ष संगीता चौहान ,पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, पूर्व विधायक हरि सिंह रावत, जिला प्रमुख रतनी देवी जाट, देवगढ़ प्रधान कल्पना कवर् उप प्रधान गहरी लाल गुर्जर, भीम प्रधान, उप प्रधान नारायण सिंह, जिला महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान, पूर्व चेयरमेन एवं जिला महामंत्री शोभा लाल रेगर, संरसचालक नारायण लाल उपाध्याय, नगर अध्यक्ष अमर सिंह चौहान, अशोक राका, चन्द्रवीर सिह ताल, विक्रम सिंह, कुलदीप सिंह, आदि उपस्थित थे।
वर्जन
" आरोप बेबुनियाद है प्रधान का कक्ष खुला हुआ था। पहले हर बार पंचायत समिति के प्रधान कक्ष में ही पदभार ग्रहण का कार्यक्रम होता आया है ऐसे में पंचायत समिति सभागार को खोलने का कोई औचित्य नहीं रहा। मैं किसी राजनीतिक दबाव में नहीं था।
दलपत सिंह विकास अधिकारी पंचायत समिति देवगढ़