14000 से ज्यादा मतदाता देवगढ़ नगर पालिका के भाग्य का फैसला करेंगे

धर्म नारायण पुरोहित की रिपोर्ट
राजसमंद 22 दिसंबर नगर पालिका चुनाव में राजसमंद जिले के देवगढ़ नगर पालिका के भी चुनाव होने वाले हैं इन चुनावों में नगर पालिका क्षेत्र के 14000 से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए 25 सदस्यों को चुनेंगे तथा इन्हीं सदस्यों द्वारा देवगढ़ नगर पालिका के चेयरमैन का चुनाव होगा।
देवगढ़ नगर पालिका में पूर्व में 20 वार्ड थे जिनमें 20 पार्षदों का चयन होता था लेकिन वर्तमान में परिसीमन के बाद देवगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में 25 वार्डो का गठन किया गया है। अब देवगढ़ नगर पालिका के लिए 25 पार्षद चुने जाएंगे। पहले जहां मतदान के लिए बूथ पर मतदाताओं की कतार लगती थी उसको देखते हुए तथा कोविड-19 की पालना के तहत नगर में नगर पालिका चुनाव मैं मतदान केंद्रों की संख्या में भी इजाफा किया गया है।
निर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार देवगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में 14128 मतदाता है जिनमें से 7082 पुरुष मतदाता है जबकि 7043 महिला मतदाता है वहीं एक अन्य मतदाता भी है।

सबसे कम मतदाता वार्ड संख्या चार में 261 जबकि एक वार्ड संख्या 19 में सबसे ज्यादा 996 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
वार्ड संख्या 1 में 316 पुरुष जबकि 303 महिला मतदाता सहित 620 कुल मतदाता, वार्ड संख्या 2 में 200 पुरुष 183 महिला सहित 383 मतदाता, वार्ड संख्या 3 मैं 402 पुरुष 360 महिला मतदाता सहित 762 मतदाता, वार्ड संख्या 4 में 134 पुरुष 127 महिला सहित 261 मतदाता, वार्ड संख्या पांच में 312 पुरुष 314 महिला सहित 626 मतदाता, वार्ड संख्या 6 में 320 पुरुष 319 महिला सहित 639 मतदाता, वार्ड संख्या 7 से 199 पुरुष 195 महिला सहित कुल 394 मतदाता, वार्ड संख्या 8 में 350 पुरुष जबकि 351 महिला मतदाता सहित 701मतदाता, वार्ड संख्या 9 में 344 मतदाता 320 महिला सहित 664 मतदाता, वार्ड संख्या 10 में 306 पुरुष 309 महिला मतदाता सहित 615 मतदाता, वार्ड नंबर 11में 264पुरुष जबकि 263 महिला मतदाता सहित 527मतदाता, वार्ड नंबर 12 में 158 पुरुष166महिला कुल 324 मतदाता, वार्ड नंबर 13 में 172 पुरुष मतदाता जबकि 189 महिला मतदाता सहित 361मतदाता, वार्ड नंबर 14 में 411 पुरुष मतदाता वही 440 महिला मतदाताओं सहित 851 मतदाता, वार्ड नंबर 15 में 454 पुरुष 475 महिला मतदाता सहित 929 मतदाता, वार्ड नंबर 16 में 266 पुरुष 275 महिला सहित 541 मतदाता, वार्ड नंबर 17 में 220 पुरुष 216 महिला सहित 436 मतदाता, वार्ड नंबर 18 में 314 पुरुष 331 महिला सहित 645 मतदाता, वार्ड नंबर 19 में 504 पुरुष 492 महिला सहित 996 मतदाता, वार्ड नंबर 20 में 288 पुरुष 289 महिला सहित 577 मतदाता, वार्ड नंबर 21 में 230 पुरुष 219 महिला सहित 449 मतदाता, वार्ड नंबर 22 में 146 पुरुष 150 महिला सहित 295 मतदाता, वार्ड नंबर 23 में 217 पुरुष 213 महिला सहित 430 मतदाता, वार्ड नंबर 24 में 289 पुरुष 279 महिला सहित 568 मतदाता वार्ड नंबर 25 में 266 पुरुष 268 महिला सहित 534 कुल मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

परिसीमन के बाद देवगढ़ नगर पालिका 20 से बढ़कर 25 पार्षदों की हुई
देवगढ़ नगर पालिका में पूर्व में 20 वार्ड थे जिनसे चुन करके 20 पार्षद आते थे वही परिसीमन के बाद वार्डो का पुनर्गठन किया गया जिसमें 20 से बढ़कर अब 25 वार्ड हो गए हैं। अब देवगढ़ नगर पालिका में 25 पार्षद बैठा करेंगे। कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना के तहत देवगढ़ नगर पालिका चुनाव में मतदान केंद्रों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। पहले 20 बूथों में मतदान होता था अब मतदान 30 बूथों के जरिए किया जाएगा।
देवगढ़ नगर पालिका के सबसे ज्यादा 14 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए वही 2-2 वार्ड अनुसूचित जाति महिला एवं अन्य पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित
देवगढ़ नगर पालिका के लिए होने वाले चुनावों में आरक्षण लाटरी के अनुसार सामान्य वर्ग के लिए वार्ड संख्या 1, 4, 8, 10, 12, 14, 17, 20, 21 एवं 25 जबकि सामान्य वर्ग की महिला के लिए वार्ड संख्या 6, 11, 16, 23, 24, अनुसूचित जाति के लिए वार्ड संख्या 2, 3 एवं 9, अनुसूचित जाति की महिला के लिए वार्ड संख्या 7 एवं 13, अन्य पिछड़े वर्ग के लिए वार्ड संख्या 5,15,19 तथा अन्य पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए वार्ड संख्या 18 और 22 में आरक्षण घोषित किया गया है।