पंचायती राज चुनाव में राजसमंद जिले में भाजपा अव्वल पंचायत समिति परिणामों में जिला परिषद की मतगणना जारी

धर्म नारायण पुरोहित की रिपोर्ट
राजसमंद 8 दिसंबर पंचायती राज चुनाव में राजसमंद जिले में सत्ताधारी कांग्रेस पिछड़ी वहीं भाजपा ने 5 पंचायत समितियों पर किया कब्जा
राजसमंद, आमेट, भीम,देवगढ़, कुंभलगढ़ पंचायत समिति में भाजपा की जीत। सीपी जोशी के गढ़ खमनोर,देलवाड़ा और रेलमगरा में कांग्रेस की जीत।
8 में से 5 पंचायत समिति में भाजपा और तीन में कांग्रेस की जीत। जनता ने मोदी पर जताया भरोसा, भाजपा एवं कांग्रेस में गुटबाजी के बावजूद भाजपा का शानदार प्रदर्शन रहा। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के गढ़ के अलावा कांग्रेस का जिले में सफाया हो गया।