ग्राम पंचायत छिन्दिया मे धान खरीदी केन्द्र खोलनें संसदीय सचिव को दिया आवेदन

कोरिया 22 नवम्बर। शासन की नई निती के तहत इस वर्ष पहले की अपेक्षा धान खरीदी केन्द्र किसानों की सहायता हेतु बढा दिये गए है। वहीं ग्राम पंचायत छिन्दिया मे भी धान खरीदी केन्द्र खोलनें हेतु संसदीय सचिव अम्बिका सिंह देव को स्थानियजनों ने मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदन मे मांग की गई है कि ग्राम पंचायत छिन्दिया का धान खरीदी पटना सहकारी समिति के माध्यम से होता रहा है, परन्तु शासन की नई नीति के अनुरुप सहकारी समिति पटना से छिन्दिया अलग हो कर तरगवां नवीन सहकारी समिति मे जुड गया है। परन्तु ग्राम पंचायत छिन्दिया की दुरी ग्राम पंचायत तरगवां के बीच अधिक होनें के कारण किसानों को धान ढुलाई मे अधिक समय लगेगा सांथ ही धान वहां पहुंचानें से वाहन भाडा भी अधिक लगेगा, जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पडेगा, इस लिए किसानों के हित को ध्यान मे रखते हुए, ग्राम पंचायत छिन्दिया मे धान खरीदी हेतु वैकल्पिक व्यवस्था करनें का आग्रह स्थानिय विधायक व संसदीय सचिव अम्बिका सिंह देव से कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल नें की है।