प्रसपा जिलाध्यक्ष ने मुलायम सिंह का मनाया जन्मदिन

राम केवल यादव

गौरीगंज-अमेठी

जिले में मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन विभिन्न जगहों पर तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमे प्रसपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में धरतीपुत्र का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। विदित हो कि देश के पूर्व रक्षामंत्री उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री धरतीपुत्र नेता मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन 22 अक्टूबर को सैफई में हुआ। उन्होंने सदा ही किसानों गरीबो मजलुमो की लड़ाई लड़ी। प्रदेश से लेकर केंद्र तक विभिन्न पदों पर जमीनी कार्य किये। आज उनके जन्मदिन पर मुखिया के आदेश पर प्रसपा ने भी उनका जन्मदिन मनाया। प्रसपा जिलाध्यक्ष अमेठी राजेश यादव व महिला ब्रिगेड जिलाध्यक्ष नीलम यादव ने नेताजी का के फोटो के समक्ष रखे केक काटकर उनके फोटो को केक खिलाया। फिर समर्थक एक दूसरे को केक खिलाया। तथा नेता जी के जीवनी पर विभिन्न वक्ताओं द्वारा प्रकाश डाला गया। सभी ने जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी तथा नेताजी स्वास्थ्य दीर्घायु रहने की कामना की। इस मौके पर महिला ब्रिगेड जिलाध्यक्ष नीलम यादव, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राजेश यादव, जिला महासचिव राज करन यादव रिछौरा, छात्र सभा जिलाध्यक्ष दीप चंद यादव, जिला सचिव राजेश यादव, यूथ ब्रिगेड प्रदेश सचिव ललित यादव, लवकुश सम्भावा, रमा शंकर, मुन्ना, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।