कांग्रेस ने कड़ी से कड़ी जोड़ने एवं विकास के नाम पर जनता से मांगे वोट

धर्म नारायण पुरोहित की रिपोर्ट
राजसमंद 20 नवंबर पंचायती राज चुनाव के तहत उम्मीदवारों के पक्ष में अपना माहौल बनाने के लिए दोनों पार्टियों ने अपने अपने जनप्रतिनिधियों की नुक्कड़ सभाए की जा रही है। शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने देवगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।
रावत ने शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के लसानी में अशोकनगर, कलालो की आती एवं लसानी में जनसभा को संबोधित करते हुए कड़ी से कड़ी जोड़ने एवं विकास कार्य के नाम पर जनता से वोट मांगे। सुदर्शन सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस के शासन में राज्य सरकार कांग्रेस की तो जिला प्रमुख एवं प्रधान भी कांग्रेसका होने पर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हर पंचायत मुख्यालय पर खेल मैदान पीने के पानी की व्यवस्था हेतु चंबल के पानी की डीपीआर बनाने, देवगढ़ से 40 मील चौराहा तक डामरीकरण सड़क के स्टेट हाईवे के लिए 25 करोड़ का स्वीकृति दिलवाने लसानी के राजकीय आदर्श सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान संकाय खोलने तथा अन्य नरेगा एवं जन कल्याणकारी कार्यों के 8 महीने में किए गए कार्यों को देखते हुए जनता को कांग्रेस और भाजपा में फर्क महसूस करना चाहिए जिससे गांव का एवं क्षेत्र का चहुंमुखी विकास संभव हो सके ऐसे में आपको कांग्रेस के उम्मीदवार को जीता कर के मेरे हाथ मजबूत करने हैं। मैंने मुख्यमंत्री को आपकी तरफ से गारंटी दी है कि क्षेत्र से कांग्रेस का उम्मीदवार ही जीतेगा ऐसा आश्वासन देकर के मैं सौ करोड़ रुपए की स्वीकृति देवगढ़ भीम विधानसभा क्षेत्र के लिए करवा चुका हूं इसलिए अब इस गारंटी की लाज रखना आपके हाथ में हैं। रावत शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी जिला परिषद सदस्य के लिए अमृता देवी, पंचायत समिति सदस्य के लिए धन कंवर, शायरी भील, राजी देवी , सतपाल सिंह के समर्थन में ताल, लसानी, इसरमंड, कलालों की आती सहित क्षेत्र में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नारायण सिंह सोलंकी लसानी सरपंच आशु राम मेवाड़ा इसर मंड सरपंच हनसा देवी, नारायण सिंह चुंडावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजीत सिंह चुंडावत, प्रकाश नराणिया, भगवती प्रसाद टाक, हरदेव गुर्जर, पार्टी प्रत्याशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।