बेमौसम बारिश ने छीना किसानों की खुशियां

राम केवल यादव

शाहगढ़-अमेठी

पूरा देश महापर्व दीपावली की खुशियां मना ही रहा था कि अचानक हुई बेमौसमी बारिश ने किसानों की खुशियों को चकनाचूर कर दिये। जिसकी चपेट में छोटे बड़े दोनो काश्तकार आ गये। विदित हो कि सोमवार सुबह कुछेक किसानों के लिये खुशिया लेकर आया तो कुछेक के लिये गम भरा रहा, जिसमे छोटे काश्तकार तो अपनी फसल को काट घर उठा ले गये। लेकिन काफी संख्या में पीछे रह गये। कुछ को गेंहू की फसल के बुआई के लिये पानी भरने की जरूरत थी जिसे बारिश ने उन किसानों की मुराद पूरी कर दी। लेकिन वो किसान जिनकी फसल कटी हुई थी या फसल का अनाज घर के बाहर पर पड़ा हुआ था। अचानक हुई तेज आंधी के साथ बारिश ने ने सम्भलने का कोई मौका नही दिया। वही शाहगढ़ के बड़े काश्तकारों में शुमार राम सुन्दर शुक्ला के दरवाजे पर रखा 600 कुन्तल धान भीग गया। जिससे उनका काफी नुकसान हुआ। साथ ही विकास खण्ड के अन्य ग्राम सभाओं में काफी किसानों की फसलों का बड़ा नुकसान का सामना करना पड़ा। बारिश ने किसानों के सपने को चूर चूर कर दिया। वो किसान जो फसल ले जाने के इंतजार में बैठे ही थे कि उन्हें अचानक कुदरत का कहर का सहना पड़ गया। किसानों ने सरकार से नुकसान का मुआवजा दिये जाने की मांग की है।