पूर्व सरपंच ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की


राजसमंद 14 नवंबर कस्बे के पूर्व उपसरपंच लक्ष्मण सिंह गहलोत ने दीपावली के पावन पर्व पर भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजीत सिंह चुंडावत ने बताया कि पूर्व उप सरपंच लक्ष्मण सिंह गहलोत ने शनिवार को दीपावली के पावन अवसर पर स्नेह मिलन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में अपनी सदस्यता ग्रहण की। ज्ञातव्य है कि पूर्व में कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता रह चुके हैं लेकिन बीच में पार्टी में मनमुटाव के चलते उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली, लेकिन शनिवार को पुनः कांग्रेस में शामिल होने पर उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया इस दौरान पूर्व सरपंच केसर भारती, वार्ड पंच जीवन सिंह, ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष अजीत सिंह चुंडावत, रतन लाल रेगर, मोहन सिंह रावत,लालाराम खटीक,शकूर मोहम्मद पीनारा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।