कांग्रेस पार्टी में ईमानदार और मेहनती कार्यकार्ताओं नहीं मिलती है तज्जवोंः राजेश पाटीदार


ःकांग्रेस ओबीसी जिलाअध्यक्ष राजेश पाटीदार ने छोड़ा साथ, थामा भाजपा का दामन
ः पाटीदार ने कहां कांग्रेस पार्टी में ईमानदान और मेहनती कार्यकर्ताओं नहीं होती है तज्जवों

डूंगरपुर। कांग्रेस के ओबीसी जिला अध्यक्ष राजेश पाटीदार ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष प्रभु पंड्या, सांसद कनकमल कटारा, जिला महामंत्री धनपाल जैन, पंचायती राज चुनाव सह संयोजक सुदर्शन जैन की उपस्थित में राजेश पाटीदार ने भाजपा की सदस्यता ली।राजेश पाटीदार ने कहां कि कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी गुट बाजी के चलते व साधारण कार्यकर्ता को तज्जवों नहीं देेने के कारण उन्हों ने कांग्रेस का दामन छोड़। कांग्रेस पार्टी में चाटुकारिता करने वाले का ही मान सम्मान होता है। इस अवसर पर सुरेश फलोजिया, मणीदेवी रोत, शांतिलाल पंड्या, मोहन पाटीदार, ईश्वर लबाना, जवाहर लबाना, कुंआ मंडल अध्यक्ष बाबूलाल लबाना, पंकज जैन, रतन सिंह चौहान, देविला डामोर, राजीव चौबीसा, जयप्रकाश पंचाल, मनसुख पाटीदार, कांति पाटीदार आदि मौजूद थे।