अनियमित कर्मचारियों द्वारा 14 फरवरी के बाद अनिश्चित कालीन हड़ताल हेतु मंथन

सवांददाता दिलीप जादवानी@ रायपुर: प्रदेश के शासकीय विभागों/निगम /मंडलों/स्वशासी निकायों में अनियमित कर्मचारियों के छटनी वृहद् पैमाने पर सरकार द्वारा की जा रही है, जिससे प्रदेश में कार्यरत अनियमित कर्मचारियों में भारी आक्रोश/असंतोष व्याप्त है तथा सरकार के इस कृत्य से व्यथित है| संयुक्त मोर्चा “छटनी किये गए अनियमित कर्मचारी/अधिकारियों की बहाली , छटनी पर रोक, एवं नियमितीकरण तक 62 वर्ष की जॉब गारंटी” के लिए आक्रामक रुख अपनाते हुए दिनांक 20 अक्तूबर 2019 को पूरी सक्षमता से गांधीगिरी के माध्यम से अपनी मांगों को जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार के समक्ष मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा तथा एक माह चेतावनी दिया है| उक्त के परिपेक्ष्य में समस्त अनियमित अधिकारियों/ कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए समग्र प्रतिबद्धता के तहत संयुक्त प्रयास को आगे बढ़ाने "प्रांतीय तथा जिला सशक्तिकरण अभियान" अंतर्गत प्रदेश समस्त जिलों में बैठक आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है| इस क्रम में दिनांक 12.11.2019 मंगलवार 12 बजे नारायणपुर में प्रांतीय, सम्भागाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्षों की बैठक आयोजित किया गया है| उक्त आयोजित बैठक में सरकार द्वारा माह फरवरी 2020 में अपने वादे के अनुरूप घोषणा नहीं करने पर 14 फरवरी के बाद अनिश्चित कालीन हड़ताल किये जाने पर हेतु रूपरेखा तैयार किया जावेगा| आयोजित बैठक में प्रांतीय पदाधिकारियों, 5 सम्भागाध्यक्ष, 27 जिलाध्यक्षों एवं 48 से अधिक अनियमित संगठनों के प्रतिनिधि सम्मिलित होंगें|