सुवासरा में भाजपा के पक्ष में चली हवा,बिगड़ सकती कांग्रेस की गणित!

सुवासरा/सिटीअपडेट/अमितअग्रवाल।मध्यप्रदेश के मन्दसौर जिले की सुवासरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे है।जिसमे भाजपा व कांग्रेस दोनों पार्टियों ने दमखम लगा रखा है।लेकिन अब देखना यह है की आगे कौन बाजी मारता है! चुनाव लड़ने और जीतने के कई सूत्र और ज्ञान गणित होते है, इसके बिना चुनाव लड़ना और जीत का दावा करना,सिर्फ ख्वाब होता है,पिछले कुछ दिनों से मध्यप्रदेश में जो माहौल बदला है उससे कमलनाथ हवा की गति को ब्रेक सा लगता नजर आ रहा है।क्योंकि सत्ता में बने रहने के लिए चुनाव से पहले ही भाजपा ने बन्दोंबस्त कर लिया ! उससे लोगों को भी लग रहा है कि सत्ता पक्ष का विधायक होगा तो क्षेत्र का बड़ा फायदा होगा।ऐसा ही कुछ सुवासरा विधानसभा में भी हो रहा है।कांग्रेस प्रत्याशी में तो पहले ही दम नही था पर कमलनाथ का सहारा था।पर प्रत्याशी की कमजोरी व पुराना ट्रैक बाड़ा बिगाड़ रही है ? पिछले 2 - 3 दिन में सुवासरा विधानसभा के लोगों का मन बदला सा लग रहा है! कि विधायक था तो इतने काम करता था अब सरकार में मंत्री बना है तो ज्यादा काम कर सकता है। साथ ही सत्ता परिवर्तन की संभावना तो समाप्ति सी हो गई है। इसलिए अब कोई रिस्क लेना नही चाहता है। इस चक्कर में भाजपा के पक्ष में माहौल बनता दिखाई पड़ रहा है। इस बात का सबूत शामगढ़ में शिवराजसिंह चौहान के रोड़ शो में उमड़ा जनसैलाब दे रहा है ! दूसरा हर कोई जानता है कि पूरा संसदीय क्षेत्र भाजपा का गढ़ है और सुवासरा भी उसी का अंग है।वो तो मोदी लहर हो या किसान आंदोलन का कहर दोनों में सुवासरा से कांग्रेस नही जीत थी बल्कि हरदीपसिंह डंग जीतता था। क्योंकि ये अपने काम से लोगों के दिलों को जीतता है ! तीसरा पूरी भाजपा पूरी विधानसभा में लगी हुई है।कोई कसर नही छोड़ रही है।एक एक वोटर की गिनती कर रही है और यही बातें भाजपा के लिए प्लस है। ये तो सब चुनावी गणित है पर आगे सब कुछ मतदाता पर टीका है कि वो किस पर भरोसा जताता है और किसको अपना मत देता है वही आख़री नतीजा है।