देवेन्द्र सिंह को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर जनपद के क्षत्रिय समाज में खुशी की लहर।

मऊ - जनपद के जुझारू व संघर्षशील हिन्दू नेता देवेन्द्र सिंह को करणी सेना भारत संगठन का जिलाध्यक्ष मऊ मुख्य प्रकोष्ठ पद पर नियुक्त किया गया है। यह जानकारी करणी सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह उर्फ वीरू भैया ने पत्र के माध्यम से दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पत्र के माध्यम से बताया गया कि देवेन्द्र सिंह का कार्यकाल इस पद पर दिनांक 30/10/2020 से दिनांक 29/10/2021 तक, एक वर्ष की अवधि के लिए रहेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा यह भी कहा गया कि माँ करणी से प्रार्थना है कि श्री सिंह इस पद की गरिमा व सम्मान बनाये रखते हुए संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से निभायेंगे। संगठन की मजबूती में अपना पूर्ण योगदान देंगे। जैसे ही यह जानकारी देवेन्द्र सिंह के समर्थकों को प्राप्त हुयी, तो जनपद के क्षत्रिय समाज में खुशी की लहर दौड़ गई एवं श्री सिंह को बधाई देने वालो का तांता लग गया। बधाई देने वालो में मुख्य रूप से भाजपा नेता व हिन्दू हृदय सम्राट सुजीत कुमार सिंह, विश्व हिन्दू महासंघ के मनोज श्रीवास्तव, आशुतोष सिंह, संजय सिंह, आदित्य रंजन सिंह आदि अनेको लोगो ने शुभकामनाएं दी।