अजय सोनी का पार्टी में हुआ स्वागत, सोनी ने कहा पार्टी का जनाधार वापस लौट आऊंगा

अजय सोनी का पार्टी में हुआ स्वागत, सोनी ने कहा पार्टी का जनाधार वापस लौट आऊंगा
धर्म नारायण पुरोहित की रिपोर्ट
राजसमंद 23 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल देवगढ़ की बैठक विद्या निकेतन विद्यालय के सभागार में नगर मंडल अध्यक्ष अमर सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई।
जिला आई टी सेल सह संयोजक निलेश कुमार जोशी ने बताया कि बैठक में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने वाले निर्दलीय कद्दावर नेता अजय सोनी, एडवोकेट नरेश पानेरी, नगर पालिका देवगढ़ की पूर्व उपाध्यक्षा रेखा सोनी, एडवोकेट सुरेश जोशी, पंचायत समिति सदस्य हमराज सिंह सिसोदिया, कैलाश गर्ग, दिनेश वैष्णव का ऊपरना ओढ़ाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत व अभिनंदन किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए अजय सोनी ने कहा कि मैं अपने घर भारतीय जनता पार्टी रूपी मां के पास वापस आ गया हूं। मैं गुजरे समय को याद नहीं करना चाहता तथा संकल्प लेता हूं कि भाजपा को उसका खोया हुआ जनाधार नहीं दिला देता तब तक में शांति से नहीं बैठूंगा। आप सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन की दिशा निर्देशानुसार देवगढ़ पंचायत समिति में भारतीय जनता पार्टी का प्रधान तथा नगर पालिका देवगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का चेयरमैन बनाना ही मेरा संकल्पित लक्ष्य है।
इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष भंवर लाल शर्मा, शोभालाल रेगर, केसरीमल वेद, सुरेश देरासरिया, प्रदीप सिंह चौहान, युवराज जोशी, विनोद सुथार अर्जुन गवारिया राजेंद्र कुमार सेठिया संजय जोशी भूपेंद्र सिंह परिहार खुशवंत सिंह गहलोत निलेश जोशी कन्हैया लाल साहू कमलेश धोबी ललित मोदी हरीश पोखरना बाबूलाल दक गोवर्धन धाभाई एडवोकेट ज्ञानेंद्र सिंह भरत सिंह कन्हैया लाल सेन श्रवण कुमार सालवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.