भाजपा से बगावत करने वाले सोनी पांच वर्ष बाद पुनः भाजपा में


धर्म नारायण पुरोहित
राजसमन्द 28 अक्टु०भीम विधानसभा क्षेत्र के कद्दावर नेता अजय सोनी (माहेश्वरी)ने जयपुर में वुधवार को सुबह 11:00 बजे प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सतीश पूनिया नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, प्रदेश महामंत्री व सांसद दिया कुमारी व भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय जयपुर में भाजपा का दामन थामते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की I सोनी पूर्व में भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं व वर्ष 2018 में भीम विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लगभग 36,000 वोट प्राप्त किए थे I सोनी के साथ उनके समर्थक पूर्व युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष एडवोकेट नरेश जोशी निर्दलीय पार्षद , नगरपालिका निवर्तमान उपाध्यक्ष रेखा सोनी, सेवादल कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश जोशी, पूर्व सरपंच व निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य निर्दलीय हमराज सिंह सिसोदिया, देव जागरण संस्था के नगर अध्यक्ष कैलाश गर्ग, कांग्रेस नेता दिनेश वैष्णव ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की I इस दौरान भाजपा पदाधिकारी भगत सिंह राठौड़, हिम्मत सिंह पवार, दलपत सिंह पारड़ी, कुलदीप सिंह चुंडावत, दलपत सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे I