नवरात्रि के दौरान दुर्गाष्टमी पर हुआ यज्ञानुष्ठान

धर्म नारायण पुरोहित
राजसमन्द 22अक्टु० जिले के लसानी मे नवरात्रि महापर्व के दौरान दुर्गा अष्टमी पर शुक्रवार को बायण माता स्थान रावला में पारंपरिक रूप से हवन किया गया।
नवरात्रि महापर्व कस्बे सहित आसपास के मंदिरों में पारंपरिक रूप से मनाया जा रहा है, कई जगह घट स्थापना के साथ ही नवरात्रि महोत्सव शुरू हो गया था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते कहीं भी गरबे की खनक दिखाई नहीं पड़ी। कस्बे के रावला में बायण माता स्थान पर नवरात्रि स्थापना की गई जिसके तहत शुक्रवार को दुर्गा अष्टमी के मौके पर यज्ञ किया गया। पंडित भंवर लाल पुरोहित के वैदिक मंत्रोचार के साथ प्रथम यजमान पूर्व ठाकुर दिग्विजय सिंह चुंडावत एवं राजघराने के परिवार ने यज्ञ में आहुतिया दी।