आगरा - थाना शमशाबाद में महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत, महिला संगठन की अध्यक्ष ने फीता काटकर किया शुभारंभ

आगरा - शमशाबाद । मिशन शक्ति अभियान के तहत प्रत्येक थाने में महिला हेल्पडेस्क का शुभारंभ हुआ है। थाना शमशाबाद में भी तमाम महिलाओं की मौजूदगी में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया।

उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने नारी सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति की शुरुआत की है। प्रदेश की महिलाओं को हर संभव सुविधाएं मिले, सुरक्षा मिले इसे लेकर सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इसी क्रम में प्रत्येक थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है। सीएम योगी ने शुक्रवार को वर्चुअल संवाद के जरिए प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। और महिलाओं से फीडबैक लिया। इसी क्रम में थाना शमशाबाद परिसर में भी महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। हेल्प डेस्क का शुभारंभ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रमुख ब्रह्मकुमारी लक्ष्मी बहन ने किया। इस दौरान कस्बा शमशाबाद की तमाम महिला संगठनों की सदस्यों ने भाग लिया।

महिला हेल्प डेस्क के शुभारंभ के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची तमाम महिला संगठनों की सदस्यों को पुलिस ने जागरूक किया। और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाई जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी दी। तो वहीं महिलाओं में भी सरकार की इस मिशन शक्ति योजना की जमकर सराहना की। महिलाओं का कहना था कि सरकार की इस पहल से कहीं न कहीं महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर लगाम लगेगी। और नारी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकेंगी। कार्यक्रम में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार यादव, उप निरीक्षक राजकुमार बालियान, राहुल कटियार, महिला कांस्टेबल दीपमाला, निधि रेखा यादव, महिला सशक्तिकरण ग्रुप की अध्यक्ष सरिता गुप्ता, राखी संजय गुप्ता, शालिनी गुप्ता, रूबी गुप्ता, ब्रम्हाकुमारी लक्ष्मी बहन, नीलम गुप्ता समेत तमाम लोग मौजूद रहे।