छत्तीसगढ़:-शादी का झांसा देकर डाक्टर किया दुष्कर्म,फिर दोस्तों ने भी किया बलात्कार …

छत्तीसगढ़:-शादी का झांसा देकर डाक्टर किया दुष्कर्म,फिर दोस्तों ने भी किया बलात्कार ?

फाइल फोटो-

छत्तीसगढ़ के सरायपाली से एक दुष्कर्म की घटना सामने आई है,डॉक्टर जो भगवान का रूप होता है उसका घिनोना चेहरा सामने आया है।
सराईपाली के बलौदा चौकी का मामला डॉक्टर ने एक युवती को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। डाॅक्टर ने उसे पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया, फिर अपनी हवस बुझाया। इसके बाद उसने उसे अपने दोस्तों के सामने परोस दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद तीनों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने पुलिस से शिकायत में कहा है डॉक्टर के साथियों ने भी उसके साथ अनाचार किया है। पीड़िता ने बताया डॉक्टर के दो साथियों ने उसके साथ अलग-अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। फिरहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। मामले की जांच में जुटी है पुलिस।