अंडरपास रेलवे क्रॉसिंग का क्षेत्रवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

पीलीभीत :-थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के कुरैया रेलवे फाटक पर अंडरपास का काम सुरु किया गया जिसकी खबर प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित राजू प्रधान फत्तेपुर खुर्द को लगी खबर मिलते ही आशुतोष दीक्षित, राजू ने फोन पर संपर्क लोगों को सूचित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहयोग कर रेलवे के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर जिलाध्यक्ष प्रधानसंघ को पुनः अधिकारियों के माध्यम से सर्वे कर क्षेत्र की समस्याओं को देखते हुए आगे का कार्य करने की बात कह कर काम बंद करा दिया गया।
रेलवे क्रॉसिंग बनाने से क्षेत्रवासियों में काफी रोष है।जिसके चलते आज रेलबे गेट संः169/सी को अन्डर पास का क्षेत्र बासियो ने बिरोध प्रदर्शन किया था इस अन्डरपास से 100 से अधिक गांव प्रभावित हो रहे है। इस क्षैत्र मे 17 गन्ना सेन्टर व धान क्रय केंद्र आते है एवम फसल के लिए कटाई मशीन आदि ले जाने मे कठिनाई होगी बरसात मे जल भराब की समस्या बनी रहेंगी। उपस्थित लोगों ने बताया कि इस अंडर ग्राउंड रेलवे क्रॉसिंग से आने वाले समय में और अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। जिसके चलते यहां पर क्षेत्र के सम्मानित एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एकत्र हुए हैं हमारे संवाददाता से बात करते हुए प्रतिनिधित्व कर रहे भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष नितिन दीक्षित ने बताया यह बहुत ही जटिल समस्या है जिसको लेकर रेलवे विभाग के उच्च अधिकारियों से वार्ता की गई है और हम लोग इसका विरोध करते हैं किसी भी कीमत पर अंडर पास रेलवे क्रॉसिंग नहीं बनाने दी जाएगी रेलवे प्रशासन को भय था इसलिए रात में कार्य प्रारंभ करवाया।जेसीबी से खुदाई शुरू कर दी थी। जब क्षेत्रीय लोगों को पता चला तो मौके पर लोगों ने पहुंचकर काम रुकवाया है। व उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया। इस प्रर्दशन मे मुख्य रुपसे प्रधानसंघ जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित,अनुप सिंह,व नवीन सिंह, विकास सिंह,नितिन दीक्षित एडबोकेट जिला पंचायत सदस्य सोनपाल गौतम, अचलेन्द मिश्रा जितेन्द्र सिह सुरेश गिरि राहुल व क्षैत्र की समस्त जनता ने पर्दशन किया।