कुरुद में विराजित हुई माँ जगदम्बे की मनमोहक प्रतिमाएं

कुरुद में विराजित हुई माँ जगदम्बे की मनमोहक प्रतिमाएं

कुरुद:- शक्ति की अराधना का पर्व नवरात्रि का हर्षोल्लास चारो ओर है । पूरे देश मे इस त्यौहार की अनुपम छटा बिखरी हुई है। कुरुद नगर में प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी विभिन्न समितियों द्वारा जगतजननी की मनमोहक प्रतिमाएं विराजित की गई है।साल भर में शारदीय नवरात्रि का प्रभाव अपने आप मे विशेष होता है।नौ दिनों तक हर वर्ग अपने-अपने स्तर पर माता की सेवा में लगकर पुण्य का भागी बनता है।इस बार भी कुरुद नगर में लोग इस नवरात्रि उत्सव में श्रद्धाभाव के साथ डूबकर माँ की भक्ति में लीन है और सुख, शांति एवं जींवन की खुशहाली की कामना लिये माता के सम्मुख अर्जी लगा रहे है।कुरुद में संजय नगर ,नया तालाब कारगिल चौक , सरोजनी चौक ,पुराना बाजार ,गांधी चौक ,धोबनी तालाब ,थाना चौक ,शंकर नगर ,मेघा रोड ,नया बाजार ,इंदिरा नगर ,पुरानी कृषि मंडी में माता रानी की मनमोहक प्रतिमाएं विराजित की गई है।इसी तरह देवी मन्दिरो में ज्योत कलश की स्थापना की गई है।सुबह-शाम माता के भक्तों द्वारा जस सेवा गीतों की मधुर ध्वनि से समूचा वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो जाता है।कोरोना के चलते भले ही इस बार थोड़ा सा माहौल फीका हुआ है ,पर भक्तों की आस्था में कमी नही आई है।वर्ष भर में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है।माता के हर रूप के प्रति समर्पण और प्रेमभाव का प्रतीक यह पर्व लोगो को धर्म भाव से जोड़कर जींवन में त्याग ,समर्पण और सद्व्यवहार की संकल्प शक्ति से भर देता है।