आगरा - शमशाबाद । पुलिस ने महिला संगठनों की सदस्यों के साथ की बैठक, पुलिस सेवाओं के बारे में बताया।

आगरा - शमशाबाद । सरकार द्वारा चलाई जा रही मिशन शक्ति योजना के तहत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर थाना शमशाबाद परिसर में महिला संगठनों की सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महिला सशक्तिकरण को लेकर चर्चा की गई।

योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही मिशन शक्ति योजना को लेकर महिलाओं के सशक्तिकरण और नारी सम्मान के लिए सरकार ने मुहिम छेड़ दी है। सूबे के प्रत्येक थाने में महिला डेस्क और महिलाओं की समस्या की सुनवाई के लिए एक विशेष प्रकार की टीम गठित की गई है। इसी क्रम में थाना शमशाबाद परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शमसाबाद कस्बे से तमाम महिला संगठनों की सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में महिलाओं को सशक्त बनाने को लेकर चर्चा की गई। थाना अध्यक्ष शमशाबाद राकेश कुमार यादव ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की समस्या के लिए पुलिस को सूचित करें। तत्काल मदद की जाएगी। इसी क्रम में एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम ने भी महिलाओं से जागरूक होने की अपील की।�

इसके अलावा बैठक में मौजूद महिलाओं ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान थाना अध्यक्ष शमशाबाद की धर्मपत्नी मंजू यादव ने कहा कि महिलाओं को इस दौर में सशक्त होने की जरूरत है। नारी के कई रूप होते हैं। इस दौर में महिलाओं को सख्त बनने की आवश्यकता है। और अपने आसपास क्षेत्र की महिलाओं को जागरूक करने की आवश्यकता है। इस मौके पर ब्रह्माकुमारी बहिन लक्ष्मी, महिला सशक्तिकरण की अध्यक्ष सरिता गुप्ता, मीना गुप्ता� राखी गुप्ता शालिनी गुप्ता समेत तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।�