युवा मंडल अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का मनाया जन्मदिन

राजू ठाकुर तखतपुर

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का जन्म नगर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मुकेश ताम्रकार ने भारी उत्साह के साथ मनाया जिसकी चर्चा भाजपा के साथ साथ अन्य पार्टियों में भी जोरों पर है डॉ रमन सिंह के जन्म दिवस 15 अक्टूबर को मुकेश ताम्रकार ने नगर में जगह-जगह होल्डिंग और फ्लेक्स लगाए थे वही अपने शुभचिंतकों के साथ मां महामाया मंदिर में पूजा अर्चना किए मरीजों को फल वितरण किए इतने उत्साह के साथ पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन मुकेश ताम्रकार के द्वारा मनाए जाने की चर्चा पूरे क्षेत्र में जोरों पर है और लोग तरह-तरह की अटकलें भी लगा रहे हैं जहां भाजपा में खूब इसकी चर्चा है वही नगर में अन्य लोगों के बीच भी कौतूहल का विषय बना हुआ है कि कितने उत्साह के साथ जन्मदिन मनाने की वजह क्या है इस पर मुकेश ताम्रकार ने कहा कि हम उनके समर्थक हैं और वे हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं और उनके द्वारा प्रदेश में विकास की नई नई गाथा लिखी गई है इसलिए हम उनका जन्मदिन उत्साह के साथ मना रहे हैं