रायपुर:-राजधानी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार,राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पे आरोप लगाने में हैं बिजी,

रायपुर:-राजधानी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार,राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पे आरोप लगाने में हैं बिजी,

फोटो फाइल,

रायपुर:-पूरे देश मे महिलाओं और बच्चियों के साथ हैवानियत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ती नजर आती हैं।इसी कड़ी में
राजधानी के उरला थाना से एक दरिंदगी की घटना सामने आई है।
आप को बतादें एक 15 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
उरला थाना प्रभारी अमित तिवारी के मुताबिक पीड़ित नाबालिग बच्ची अपनी मां के साथ रहती थी, इन्हीं लोगों के साथ पिछले कुछ सालों से आरोपी चंद्रशेखर चौधरी भी रहता था।
रोज की भांति बच्ची की माँ मजदूरी का काम करने गई हुई थी. उसी दौरान बच्ची को अकेली पाकर आरोपी चंद्रशेखर ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया,

घटना के बाद नाबालिग बच्ची ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपने मां को बताई, माँ ने मामले की शिकायत उरला थाने में दर्ज कराई गई।
फिरहाल पुलिस ने आरोपी चंद्रशेखर चौधरी को गिरफ्तार कर धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

देश मे महिलाओं के साथ रोज नई नई दरिंदगी की घटना हो रही हैं सरकारें एक दुसरे पे आरोप लगाती दिखती हैं, क्या देश की सरकारें महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हाथ खड़े कर दी हैं क्या सरकारें मिल कर महिला सुरक्षा कर नाम पर कड़ा कानून नही बना सकती कि जिसके डर से देश मे ऐसी घटना न हो सके।