कुचामन सिटी_हिंदू युवा वाहिनी कुचामन इकाई ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

कुचामन सिटी।

शहर में आज हिंदू युवा वाहिनी की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए सदस्य को शपथ दिलाई गई। जिला अध्यक्ष मदनलाल कुल्डिया ने बताया कि प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह व प्रदेश अध्यक्ष केशव अरोड़ा तथा प्रदेश महामंत्री संजय बोराणा के आदेश अनुसार न्युक्ति दी।

अंकित शर्मा कुकनवाली को जिला मंत्री ,राजकुमार शर्मा को तहसील मंत्री, लाला राम चौधरी को तहसील कार्य कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मदन लाल कुल्डिया दलेलपुरा, प्रदेश मंत्री योगेश शर्मा, समाज सेवी सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा, मीडिया प्रभारी गजेंद्र सिंह आनंदपुरा, गोरक्षक बलबीर डोडिवाडिया, भरत सिंह कूकन वाली, महेश प्रजापत , मौजूद थे।