देवगढ़ नगर पालिका के लिए 25 वार्डों की लॉटरी प्रक्रिया पूर्ण

देवगढ़ नगर पालिका के 25 वार्डों के लिए लॉटरी प्रक्रिया पूर्ण
राजसमंद 13 अक्टूबर नगर पालिका एवं नगर निगम के चुनाव के तहत मंगलवार को देवगढ़ नगर पालिका के 25 वार्डों की लॉटरी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई जिसमें सामान्य के 25 वार्ड में से 15 वार्ड ओबीसी के 5 एवं अनुसूचित जाति के लिए 5 वार्ड आरक्षित हुए हैं। सामान्य में वार्ड संख्या1,4,8,10,12,14,17,20,21,25 सामान्य महिला के लिए वार्ड सं० 6,11,16,23,24 अनुसुचित जाति के लिए वार्ड सं० 1,2,9, अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड संख्या 7 व 13 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 5,15,19 एवं अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए वार्ड संख्या 18 एवं 12 को आरक्षित किया गया है।