चित्तौड़गढ़ एसपी ने आदेश जारी कर जिले के कई थानाधिकारियों के बदले थाने।


चित्तौड़गढ़। जिला पुलिस अधीक्षक ने एक आदेश जारी कर सदर थानाधिकारी समेत अन्य का स्थानांतरण कर दिया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी किए गए आदेशानुसार, यहां नियुक्त सदर थानाधिकारी विक्रम सिंह को मंगलवाड़ एवं उनके स्थान पर पूर्व में निम्बाहेड़ा व शम्भुपुरा में कार्य कर चुके दर्शन सिंह को स्थानांतरित किया गया। मंगलवाड़ के थानाधिकारी घनश्याम सिंह को मंडफिया, कैलाश चन्द्र सोनी को पुलिस लाईन से शम्भुपुरा, यातायात शाखा प्रभारी दीपक कुमार को विजयपुर का थानाधिकारी बनाया गया।
इसी तरह पुलिस लाईन से रामस्वरूप मीणा को बड़ीसादड़ी का थानाधिकारी,शम्भुपुरा से सवाई सिंह को यहां कार्यालय उप अधीक्षक पुलिस (एससी,एसटी)सेल में लगाया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा भूपालसागर के थानाधिकारी संग्राम सिंह को कनेरा ,कनेरा से गोपाल नाथ को भूपालसागर, विनोद मेनारिया को बस्सी से निकुम्भ, सुरेश विश्नोई को निकुम्भ से बस्सी का थानाधिकारी, नेतराम को विजयपुर से निम्बाहेड़ा थाना कोतवाली में द्वितीय अधिकारी ,मंडफिया थानाधिकारी महेन्द्र सिंह को यहां पुलिस कोतवाली में द्वितीय अधिकारी,औकार सिंह को पुलिस लाईन से यहां थाना सदर में द्वितीय अधिकारी के पद पर लगाया गया है। एक अन्य आदेश के तहत पदोन्नत हुए लाभूराम विश्नोई को अग्रिम आदेश तक उप अधीक्षक पुलिस (एससी,एसटी)सेल में कार्य सम्पादन हेतु लगाया गया।