*छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ का अयोजित हुआ एक दिवसीय वेबिनार,मंत्री शिव डहरिया इस्तीफा दो इस ट्विटर ट्रेंड के पीछे छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ*

*छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ का अयोजित हुआ एक दिवसीय वेबिनार,मंत्री शिव डहरिया इस्तीफा दो इस ट्विटर ट्रेंड के पीछे छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ*


छत्तीसगढ़ राष्ट्र्वादी संघ की ओर से राष्ट्रवाद और राजनीति में IT के महत्व और TWITTER की बारीकियों पर,
प्रदेश का पहला WEBINAR आयोजित किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के सरगुजा, सुकमा, नारायणपुर, बिलासपुर, रायपुर, सहित पूरे छत्तीसगढ़ से CRS के लगभग 100 साथियों ने हिस्सा लिया। संघ के सदस्यों के अलावा अन्य समूह से भी बहुत से राष्ट्र्वादी विचारधारा के लोगों ने WEBINAR में हिस्सा लिया।

छत्तीसगढ़ TWITTER में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है साथ ही छत्तीसगढ़ राष्ट्र्वादी संघ, अब बहुत व्यापक रूप ले चुका है।
जिसके विस्तार को लेकर और TWITTER TREND और उसकी बारीकियों को लेकर WEBINAR का आयोजन किया गया।
छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के प्रदेश संयोजक वीरेंन्द्र दुबे का यह दावा है कि यह संगठन IT EXPERT युवक/ युवतियों का प्रदेश स्तर पर सबसे बड़ा IT CELL है का रूप ले चुका है।
CRS इसका विस्तार अब जिला स्तर पर करने में लगा है।