*कैबिनेट मंत्री शिव कुमार डेहरिया, ने रेप की घटनाओं को छोटी घटना बताकर पीड़िता का किया उपहास। देश की बेटियां शिक्षित हैं, पर सुरक्षित नहीं -रचित मिश्रा(छात्र संगठन जोगी)

*रायपुर*-देशभर में हाथरस सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर गुस्सा बना हुआ है। लगातार अलग-अलग राज्यों से इंसाफ की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन भी हो रहे हैं।

हाथरस की घटना के बाद उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों और देश के दूसरे राज्यों से दुष्कर्म की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसी ही एक घटना छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से सामने आई है। यहां पर 14 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, लेकिन बवाल तब हुआ जब भूपेश बघेल सरकार में श्रम मंत्री शिव कुमार डहरिया ने इस घटना को हाथरस दुष्कर्म मामले से तुलना करते हुए छोटी घटना बता दिया।

*जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट और सोशल मीडिया में कैबिनेट मंत्री शिव कुमार डेहरिया के बयान पर काकी छत्तीसगढ़ कांग्रेस की मानसिकता देखिए! इन्हें छत्तीसगढ़ की बेटियों के साथ दरिंदगी की घटना छोटी लगती है। और राहुल गांधी जी बताएं कि छत्तीसगढ़ मैं घट रही रेप की घटनाओं आपके लिए भी छुट्टी है क्या,,?

और ऐसी घटिया सोच वाले मंत्री को आप आज हटाएंगे या कल? आखिर कब होगा न्याय?

अब इस मामले पर मंत्री ने अपना बयान बदल दिया है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म घटना कोई छोटी घटना नहीं है। उन्होंने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा कि मैंने दुष्कर्म घटना को कोई छोटी घटना नहींं कहा। दुष्कर्म हमेशा बड़ी घटनाएं होती हैं। मैंने सिर्फ दुष्कर्म मामलों पर अपने विचार प्रकट किए थे। मेरे विचार दुष्कर्म पर नहीं था।वही सरगुजा छात्र संगठन जोगी के अध्यक्ष रचित मिश्रा और आजाद सेवा संघ अंबिकापुर के द्वारा हाथरस गैंगरेप पर शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।

यूपी के हाथरस में गैंगरेप एवं दरिंदगी की शिकार हुई मनीषा वाल्मीकि और बलरामपुर की छात्रा के साथ जो हुआ उस पर आज़ाद सेवा संघ अम्बिकापुर के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार की सांय6 बजे अम्बिकापुर के घड़ी चौक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां युवाओ ने कैंडल मार्च निकाला तथा कैंडल जलाकर मनीषा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

और आज़ाद सेवा संघ के रचित मिश्रा ने कहा कि सरकार से इंसाफ दिलाने की मांग की गई। वह पूरी भी होगी या नहीं, राज्य सरकार राज्य की बेटियों के लिए कोई प्रस्ताव पारित करेगी उनकी सुरक्षा और उनके हित के लिए ।

देश की बेटियां शिक्षित होते जा रहे हैं पर सुरक्षित नहीं।

मंत्री शिव कुमार डेहरिया के बयान पर सोच कई संगठन और आम जनता ने भी रोष प्रकट किया, दौरान सक्षम गुप्ता, यश शर्मा ,बिनीत तिवारी,विशाल,गिफ्टी सिंह सहित अन्य युवा मौजूद रहे।सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मंत्री का वीडियो

मंत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विपक्षी दल शिवकुमार डहरिया के बयान के बाद उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। भाजपा राज्य इकाई ने कांग्रेस सरकार से डहरिया को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की है।

उन्होंने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि हाथरस में इतनी बड़ी घटना हो गई, रमन सिंह का कोई ट्वीट नहीं आया। उन्होंने कहा कि बलरामपुर में एक छोटी सी घटना हो गई थी तो वह ट्वीट कर रहे हैं, लेकिन हाथरस कांड पर उन्होंने चुप्पी साधी हुई है। उन्होंने कहा कि उनके पास राज्य सरकार की आलोचना के सिवा कोई दूसरा कोई काम नहीं है।

बता दें कि बलरामपुर में 14 साल की नाबालिग के साथ नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। यही नहीं इस कुकर्म को करने के बाद पीड़िता को गला दबाकर मारने की भी कोशिश की गई थी। इसल मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामलें की जांच में जुट गई है।